TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Arjun Kapoor B’Day: एक्टिंग से पहले यह काम कर चुके हैं अर्जुन कपूर, जान कर होगी हैरानी

Happy Birthday Arjun Kapoor: बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर आज अपना 37 वां जन्मदिन (Arjun Kapoor Birthday) मना रहे हैं। फिल्मी परिवार से आने के बावजूद एक्टर के लिए बॉलीवुड की राहें आसान नहीं थी। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें: फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन […]

Happy Birthday Arjun Kapoor: बॉलीवुड के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर आज अपना 37 वां जन्मदिन (Arjun Kapoor Birthday) मना रहे हैं। फिल्मी परिवार से आने के बावजूद एक्टर के लिए बॉलीवुड की राहें आसान नहीं थी। आइए आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें: फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1987 में हुआ था। एक फिल्मी बैकग्राउंड से एक्टर आते हैं लेकिन बावजूद इसके अर्जुन को डेब्यू मूवी पाने के लिए खूब पापड़ बेलने पड़े थे। अर्जुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'इश्कजादे' से की थी। इस मूवी में एक्टर परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आए थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले अर्जुन डायरेक्शन में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। अर्जुन कपूर ने फिल्मों में काम करने से पहले निखिल आडवाणी की फिल्म 'कल हो ना हो' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने यह खुलासा किया था कि वो चाहते तो अपने पिता के बैनर तले डेब्यू कर सकते थे। लेकिन वो खुद को परखना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने जमकर मेहनत की ओर ऑडिशन के बाद ही यशराज जैसे बैनर ने उन्हें बॉलीवुड में लॉन्च किया। अर्जुन कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर आजकल बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को डेट कर रहे हैं। बीते दिनों ऐसी खबरें आई थी कि यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि इन खबरों पर स्टार कपल ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है।  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.