Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Arjun Kapoor: जन्मदिन पर मां को याद कर भावुक हुए अर्जुन कपूर, शेयर किया स्पेशल पोस्ट

Bollywood News In Hindi: हैंडसम हंक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने बीते दिनों बेहद खास अंदाज में अपना 37 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अपने बर्थडे को एक्टर ने लेडी लव मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग पेरिस में मनाया। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। View this post on […]

Bollywood News In Hindi: हैंडसम हंक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने बीते दिनों बेहद खास अंदाज में अपना 37 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। अपने बर्थडे को एक्टर ने लेडी लव मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग पेरिस में मनाया। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह आसमान की तरह देख रहे हैं। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे अर्जुन कुछ कह रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मां देखो तुम्हारा बेटा आज 37 साल का हो गया। मुझे आपकी याद आती है, लेकिन मुझे यह पता है कि आप मुझे हमेशा देख रही हैं।’

वहीं अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने भी बर्थडे सेलिब्रेशंस की कई पिक्चर्स शेयर की है। एक्ट्रेस ने पोस्ट करते हुए लिखा ‘संडे है और बर्थडे भी तो ब्रंच तो बनता है’। इसके साथ ही उन्होंने कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है। फैन्स के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी स्टार कपल पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Movies) आखिरी बार फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आए थे। इसके अलावा अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की वजह से भी सुर्खियों में हैं। डायरेक्टर मोहित सूरी की यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

First published on: Jun 27, 2022 08:34 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.