---विज्ञापन---

अनुष्का शर्मा ने जिम में विराट कोहली के साथ किया वर्कआउट, देखें वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। इस कपल को लोग इतना पसंद करते हैं कि हर कोई इनसे जुड़ा नया अपडेट जानने के लिए एक्साइटेड रहता है। इसी […]

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। इस कपल को लोग इतना पसंद करते हैं कि हर कोई इनसे जुड़ा नया अपडेट जानने के लिए एक्साइटेड रहता है। इसी बीच अब विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अनुष्का शर्मा भी उनके साथ एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं।

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ वीडियो शेयर करते हुए उन्हें अपना फेवरेट बताया है। विराट कोहली की इस वीडियो पर अनुष्का शर्मा ने भी रिएक्ट किया है। विराट ने जो क्लिप शेयर किया है, उसमें इस कपल को वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज करते देखा जा सकता है। वीडियो में अनुष्का एक स्लीवलेस व्हाइट टॉप और ग्रे पैंट में नजर आईं, तो वहीं विराट ने ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग शॉर्ट्स पहन रखा था।

 

 

और पढ़िएब्रेकअप की खबरों के बीच पहली बार साथ नजर आए कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, वीडियो वायरल

 

 

और पढ़िएVideo: सज-धजकर स्कूटी पर निकली नोरा फतेही, यूजर्स बोले- बिना हेलमेट…

 

 

विराट ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “बैक टू माय फेवरेट विद माय फेवरेट अनुष्का शर्मा”। वहीं विराट के इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए अनुष्का ने फ्लेक्स्ड बाइसेप्स और रेड हार्ट इमोजीस शेयर किए। जानकारी के लिए आपको बता दें कि विराट कोहली फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल रहे हैं।

 

वहीं अगर बात करें अनुष्का शर्मा की तो उन्हें आखिरी बार फिल्म जीरो (2018) में कैटरीना कैफ और शाहरुख खान के साथ देखा गया था। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने कहा था कि “मैं खुद को धन्य महसूस करती हूं कि मैं आज उस स्थिति में हूं, जिस प्रकार की फिल्में मैं करना चाहती हूं, जो उस समय को भी सही ठहराती है जब मैं अपने बच्चे से दूर रहूंगी। मैं अपने कामकाजी जीवन और अपने पारिवारिक जीवन पर समान रूप से ध्यान देना चाहती हूं।”

 

 

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 

 

   Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

First published on: May 04, 2022 11:29 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.