TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Anushka Sharma Birthday: विराट कोहली ने खास अंदाज में अनुष्का शर्मा को किया विश

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके को और भी ज्यादा खास बनाते हुए उनके पति विराट कोहली ने एक्ट्रेस को बेहद खास अंदाज में विश किया है। विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद ही खूबसूरत तस्वीर […]

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं और इस मौके को और भी ज्यादा खास बनाते हुए उनके पति विराट कोहली ने एक्ट्रेस को बेहद खास अंदाज में विश किया है। विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद ही खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोंनों साथ में खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए विराट ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। विराट ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''भगवान का शुक्र है कि तुमने जन्म लिया। मुझे नहीं पता कि मैं तुम्हारे बिना क्या करता। तुम बहुत खूबसूरत हो अंदर से भी और बाहर से भी। शानदार दोपहर बिताना अपने सबसे खास लोगों के साथ।'' अब विराट ने इतना प्यारा पोस्ट अपनी वाइफ के लिए शेयर किया है, तो इसपर अनुष्का का रिएक्शन आना भी लाजमी सी बात है। इसी वजह से अनुष्का ने भी रिएक्ट करते हुए विराट के इस पोस्ट को चीजी बताया और कमेंट सेक्शन में लिखा, ''मेरा दिल और मेरे शब्द चुरा लिए.. ये बहुत चीजी है।'' इस पोस्ट पर अब विराट और अनुष्का के फैंस भी लगातार रिएक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी अनुष्का को बधाई दे रहे हैं। करीना कपूर खान से लेकर आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा तक, कई सेलेब्स ने अनुष्का को मुबारकबाद दी है। वहीं अनुष्का ने भी अपने लिए एक पोस्ट शेयर करते हुए बर्थडे पर केक खाने की बात शेयर की है।   विराट पेशे से क्रिकेटर हैं और अनुष्का एक एक्ट्रेस, मगर दोनों जिस तरह से अपने रिश्ते को निभाते हैं वो वाकई में दिल जीतने वाला होता है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान दर्शाते हुए देखा जाता है। पावर कपल विराट और अनुष्का ने 2017 में शादी की थी। खेल के आधुनिक युग में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक से शादी के बाद, कोहली की पत्नी अनुष्का को हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के मैच के दौरान गुजरात टाइटन्स के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम के स्टैंड पर देखा गया।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.