Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Alia Bhatt Baby: डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंचीं आलिया भट्ट, वीडियो वायरल

Alia Bhatt Baby: एक्ट्रेस आलिया भट्ट बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। डिलीवरी के लिए आज सुबह ही पति रणबीर कपूर के साथ आलिया एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंच चुकी हैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। परिवार से लेकर फैंस के बीच खूशी का लहर इस खबर के बाद कपूर और […]

Alia Bhatt Baby
Alia Bhatt

Alia Bhatt Baby: एक्ट्रेस आलिया भट्ट बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। डिलीवरी के लिए आज सुबह ही पति रणबीर कपूर के साथ आलिया एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंच चुकी हैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

परिवार से लेकर फैंस के बीच खूशी का लहर

इस खबर के बाद कपूर और भट्ट परिवार में खुशी की लहर है। इसके साथ ही फैंस के बीच भी काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। सभी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

आलिया-रणबीर एक साथ आए नजर

जब आलिया डिलीवरी के लिए एच एन रिलायंस अस्पताल पहुंची तो वहां फैंस का जमावड़ा था। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में आलिया और रणबीर दोनों दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि आलिया अपने बच्चे (Alia Bhatt Baby) का जन्म 20 से 30 नवंबर के बीच दे सकती हैं। एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले ही मुंबई स्थित एच एन रिलायंस अस्पताल को बुक कर लिया था।

फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जोड़ी बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी में से एक है। इन दोनों को अक्कर साथ में देखा जाता है। फैंस इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। कहा जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट करने के बाद बाद परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई थी। ऐसे में अब अलिया बच्चे को जन्म देने वाली हैं तो फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है और सभी आलिया के बच्चे का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पर्दे पर भी मचा चुके हैं धमाल

आलिया और रणबीर पर्दे पर भी धमाल मचा चुके हैं और इस जोड़ी को स्क्रीन पर भी खूब पसंद किया गया। ये जोड़ी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आई जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। फैंस इन दोनों के फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

First published on: Nov 06, 2022 11:26 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.