---विज्ञापन---

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने शेयर की बेबीमून की तस्वीर, सोनम कपूर ने खोल दी पोल

Alia Bhatt Babymoon: बॉलीवुड ब्यूटी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ बेबीमून पर गई हैं। इसी बीच आलिया ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।   गौरतलब है कि आलिया […]

Alia Bhatt Babymoon: बॉलीवुड ब्यूटी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ बेबीमून पर गई हैं। इसी बीच आलिया ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

 

गौरतलब है कि आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आलिया (Alia Bhatt Latest Photos) अक्सर फैन्स के साथ अपनी पिक्चर्स और वीडियो शेयर करती हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी तस्वीर साझा की है। आलिया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है।फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी एक्ट्रेस की पिक्चर पर कमेंट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि सब कयास लगा रहे हैं कि आलिया और रणबीर इस समय कहां हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया कि वह पति रणबीर संग कहां समय बिता रही हैं।इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने आलिया भट्ट का यह राज सबके सामने खोल दिया। दरअसल आलिया भट्ट की तस्वीर पर कमेंट करते हुए सोनम कपूर ने बताया कि आलिया इन दिनों कहां है। सोनम ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं भी अपने बेबीमून के लिए वहीं गई थी। यह सच में बेहद मजेदार है, मजे करो।

 

सोनम के इस कमेंट से यह साफ हो गया कि आलिया इन दिनों इटली में हैं, क्योंकि सोनम कपूर भी अपने बेबीमून के लिए इटली ही गई थीं।दूसरी तरफ आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस ‘डार्लिंग्स’ में नजर आई हैं। इसके अलावा बहुत जल्द पति रणबीर के साथ वो ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी।

First published on: Aug 10, 2022 07:57 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.