Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Akshay Kumar: इस शख्स को अपना रोल मॉडल मानते हैं अक्षय कुमार, सुपरस्टार ने किया खुलासा

Akshay Kumar’s Inspiration: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आजकल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार अपनी फिटनेस और डेली रूटीन से करोड़ों लोगों को इंस्पायर करते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार एक पब्लिक इवेंट में शामिल हुए जहां उन्होंने फैंस के तमाम सवालों का जवाब दिया। फैंस […]

Akshay Kumar’s Inspiration: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) आजकल चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार अपनी फिटनेस और डेली रूटीन से करोड़ों लोगों को इंस्पायर करते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार एक पब्लिक इवेंट में शामिल हुए जहां उन्होंने फैंस के तमाम सवालों का जवाब दिया।


फैंस के साथ सवाल जवाब के दौरान एक फैन ने अक्षय कुमार से सवाल किया कि, ‘आज के समय में अक्षय कुमार काफी लोगों को अपनी फिटनेस के लिए रोल मॉडल मानते हैं तो अक्षय कुमार किसे अपना रोल मॉडल मानते हैं? इस पर अक्षय कुमार ने जवाब देते हुए बताया कि, ‘वो अपना रोल मॉडल अपने पिता को मानते हैं।

आगे अपनी बात रखते हुए उन्होंने बताया कि, सुबह जल्दी उठना, रात को जल्दी उठना, एक हेल्दी रूटीन फॉलो करना, यह सब मैंने अपने पिता से सीखा है। और इस बात का मुझे बहुत गर्व है। आगे फैंस को यह सब बताते कहा कि, शादी हो चाहे, या जीवन में कुछ भी हो जाए, सबको यह रूटीन फॉलो करना चाहिए।

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द अक्षय कुमार फिल्म ‘रक्षाबंधन’ (Raksha Bandhan) में नजर आएंगे। फैन्स को अक्षय की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

First published on: Aug 05, 2022 03:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.