---विज्ञापन---

रणबीर कपूर संग नजर आईं अक्षरा सिंह की मां नीलिमा सिंह, एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी डीवा अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां और एक्ट्रेस नीलिमा सिंह (Nilima Singh) की कुछ तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस का यह पोस्ट इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल […]

Bhojpuri News In Hindi: भोजपुरी डीवा अक्षरा सिंह (Akshara Singh) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। गौरतलब है कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी मां और एक्ट्रेस नीलिमा सिंह (Nilima Singh) की कुछ तस्वीरें शेयर की है। एक्ट्रेस का यह पोस्ट इंटरनेट वर्ल्ड में जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल हाल ही में एक शो में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पहुंचे थे और वहां रणबीर कपूर के साथ अक्षरा सिंह की मां नीलिमा सिंह भी नजर आईं। एक्ट्रेस ने यह खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तुम्हारे संघर्ष की चरम सीमा को देखा ही नहीं जीया है मैंने।’ अक्षरा सिंह का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

 

और पढ़िए – Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव की मुस्कान पर फिदा हुईं आम्रपाली दुबे, कहा- ‘पिया जी की मुस्की’

 

आपको बता दें कि रणबीर कपूर आजकल अपनी फिल्म ‘शमशेरा’ (Shamshera) के प्रोमोशन में बीजी हैं। इसी दौरान वो एक इवेंट में शामिल हुए जहां भोजपुरी स्टार की मां भी थीं। आपको बता दें कि नीलिमा सिंह भी एक दिग्गज एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया हैं।

 

और पढ़िए – Bhojpuri Song: एक्ट्रेस के गालों पर डिंपल देख फिदा हुए पवन सिंह, पावर स्टार का हुआ बुरा हाल

 

वहीं दूसरी तरफ अक्षरा सिंह की बात करें तो वो भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ उन्होंने बिग बॉस ओटीटी में अपना जलवा दिखाया था। इस शो के बाद उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा देखने को मिला था। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अफवाहों का बाजार गर्म है कि अक्षरा सिंह बहुत जल्द बॉलीवुड में एंट्री मार सकती हैं।

 

 

 

यहाँ पढ़िए भोजपुरी से  जुड़ी  ख़बरें

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 08, 2022 12:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.