Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Akshara Singh Marriage: अक्षरा सिंह बनने जा रही दुल्हन? बैचलर पार्टी की तस्वीर वायरल

Akshara Singh Marriage: अक्षरा सिंह को भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी दर्शक भी बखूबी पहचानते हैं। अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेस और सिंगर हैं। इसके साथ ही वो कॉन्ट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ का हिस्सा बनी थीं, जहां से उन्हें पूरे देशभर में पहचान मिली। वहीं अब एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को […]

Akshara Singh Marriage: अक्षरा सिंह बनने जा रही दुल्हन? बैचलर पार्टी की तस्वीर वायरल
Akshara Singh Marriage: अक्षरा सिंह बनने जा रही दुल्हन? बैचलर पार्टी की तस्वीर वायरल

Akshara Singh Marriage: अक्षरा सिंह को भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी दर्शक भी बखूबी पहचानते हैं। अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेस और सिंगर हैं। इसके साथ ही वो कॉन्ट्रोवर्सियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ का हिस्सा बनी थीं, जहां से उन्हें पूरे देशभर में पहचान मिली। वहीं अब एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में आ गई हैं। खबर है कि अक्षरा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अक्षरा सिंह की बैचलर पार्टी की तस्वीर भी सामने आ गई है।

Akshara Singh Marriage

वायरल फोटो में अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को दोस्तों के साथ बेड पर मस्ती करते देखा जा रहा है। इस दौरान वो फुल पार्टी मूड में बेड पर कूदती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देख एक्ट्रेस के फैंस एक्साइटेड हो उठे हैं। लोगों का मानना है कि अक्षरा अब फाइनली अपनी लाइफ में आगे बढ़ते हुए शादी रचाने जा रही हैं। हालांकि, अक्षरा सिंह किससे और कब शादी (Akshara Singh Marriage) रचाने जा रही हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है। ना ही एक्ट्रेस या उनके परिवार की ओर से इसपर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट दी गई है।

यह भी पढ़ें:घमंडी निकले Ranbir Kapoor! सेल्फी लेने पर फेंक दिया फैंस का फोन, वीडियो वायरल

Akshara Singh ने की बैचलर पार्टी

बताते चलें कि अक्षरा सिंह की इस तस्वीर को उनके पीआरओ रंजन सिन्हा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। बैचलर पार्टी की फोटो को साझा करते हुए रंजन सिन्हा ने कैप्शन में लिखा है,’ये है अक्षरा सिंह की बैचलर पार्टी… इशारा।’ इसी पोस्ट के बाद से फैंस एक्साइटेड हो उठे हैं और जानना चाहते हैं कि उनकी चहीती अक्षरा सिंह कब और किसके साथ शादी रचाने जा रही हैं। मामले में 31 जनवरी के दिन खुलासा किए जाने की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें:Uorfi Javed-SRK: उर्फी जावेद बनना चाहती हैं शाहरुख खान की दूसरी बीवी, हो गईं ट्रोल

Akshara Singh जल्द रचाएंगी ब्याह?

अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रिश्ता और विवाद किसी से छिपा नहीं है। दोनों के रिश्ते का अंत काफी बुरे मोड़ पर हुआ था। वहीं अब कयास लगाया जा रहा है कि अक्षरा सिंह जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और जल्द ही ब्याह रचाने जा रही हैं।

अभी पढ़ें – ट्रेंडिंग से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 29, 2023 06:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.