---विज्ञापन---

बेटे रणबीर कपूर की शादी के बाद अब वापस काम पर लौटीं नीतू कपूर, इस रिएलिटी शो के सेट के बाहर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस

मुंबई। बीते दिन बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir And Alia Marriage) शादी के बंधन में बंधे हैं। इस शादी में दिग्गज एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने भी खूब धमाल मचाया है। इतना ही नही संगीत और मेहंदी सेरेमनी में तो […]

मुंबई। बीते दिन बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir And Alia Marriage) शादी के बंधन में बंधे हैं। इस शादी में दिग्गज एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने भी खूब धमाल मचाया है। इतना ही नही संगीत और मेहंदी सेरेमनी में तो नीतू कपूर ने खूब डांस भी किया है। लेकिन अपने बेटे की शादी को एन्जॉय करने के बाद अब हाल ही में एक्ट्रेस को रिएलिटी शो हुनरबाज के सेट बाहर स्पॉट किया गया है। इस वीडियो में नीतू कपूर पैपराजी से बात करती हुई नजर आ रही हैं।

 

नीतू कपूर के इस स्पॉटेड वीडियो को मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में नीतू कपूर को पैपराजी से कुछ बात करते हुए देखा जा सकता है। इसी के साथ वो स्पेशली पैप्स के लिए रूक कर पोज देती हुई भी नजर आईं। एक्ट्रेस का ये गैस्चर अब सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसी के साथ नीतू कपूर के इस डाउन टू अर्थ और हंबल नेचर की वजह से फैंस उनकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीतू कपूर 90’s में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। लेकिन वो कई सालों से फिल्मों की वजह से लाइमलाइट में नहीं आई, हालांकि जल्द ही कलर्स टीवी पर एक डांस रिएलिटी शो ‘डांस दिवाने जूनियर्स’ आने वाला है। जिसमें नीतू कपूर बतौर जज नजर आएंगी, इस शो की वजह से वो एक बार फिर लाइमलाइट का हिस्सा बनने जा रही हैं। ‘डांस दिवाने जूनियर्स’ के कई प्रोमो वीडियोज भी मेकर्स ने शेयर किए है, जिसमें नीतू कपूर के साथ नोरा फतेही और मर्जी पेस्टनजी भी दिखाई दिए हैं।

 

वहीं एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, नीतू कपूर जल्द ही वरुण धवन और कियारा आडवाणी संग फिल्म ‘जुग जुग जियो’ (Jug Jugg Jeeyo) में नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर अभी से फैंस में एक अलग सा क्रेज देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि नीतू कपूर 80-90 के दशक की चर्चित अदाकारा हैं और वो अपने हर एक काम को बड़ी ही वर्सेटेलिटी के साथ पूरा करती हैं।

First published on: Apr 15, 2022 02:51 PM