Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Isha Ambani: ईशा अंबानी ने मां बनने के बाद मां नीता संग दी पहली अपीयरेंस, ग्लो से खींचा ध्यान

Isha Ambani: भारत के टॉप बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) हाल ही में मां बनी हैं। ईशा ने दो बच्चों को जन्म दिया है। इसके बाद से ही ईशा अपने मदरहुड पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। वहीं मां बनने के बाद ईशा को पहली बार ‘नीता मुकेश […]

Isha Ambani: ईशा अंबानी ने मां बनने के बाद मां नीता संग दी पहली अपीयरेंस, ग्लो से खींचा ध्यान
Isha Ambani: ईशा अंबानी ने मां बनने के बाद मां नीता संग दी पहली अपीयरेंस, ग्लो से खींचा ध्यान

Isha Ambani: भारत के टॉप बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) हाल ही में मां बनी हैं। ईशा ने दो बच्चों को जन्म दिया है। इसके बाद से ही ईशा अपने मदरहुड पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। वहीं मां बनने के बाद ईशा को पहली बार ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ की वेबसाइट लॉन्च इवेंट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वो अपनी मां नीता अंबानी संग नजर आईं। इस इवेंट में हाल ही में मां बनीं ईशा को अपने चेहरे के ग्लो से सबका ध्यान खींचते देखा गया।

लॉन्च इवेंट में नजर आईं Isha Ambani

‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ की वेबसाइट लॉन्च इवेंट में ईशा अंबानी ने अपनी मां नीता अंबानी के डांस के प्रति प्यार और समर्पण पर बात की। इसके बाद उन्होंने अपनी मां से उनके विचार साझा करने का अनुरोध किया। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

मां नीता अंबानी को लेकर कही ये बात

हाल ही में एक लीडिंग टेबलॉयड को दिए इंटरव्यू में ईशा अंबानी ने ‘नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC)’ के बारे में बात करते हुए अपनी मां नीता अंबानी को समर्पित भारत के पहले मल्टी-आर्ट सेंटर के उद्घाटन का खुलासा किया था। यह मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित है, जो उनके ‘Jio वर्ल्ड सेंटर’ के अंदर है। दुनिया भर में भारतीय प्रतिभा का लोहा मनवाने के अपने विजन से उन्होंने कहा था,’नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र एक जगह से कहीं अधिक है – यह कला, संस्कृति के लिए मेरी मां के जुनून और भारत के लिए उनके प्यार की पराकाष्ठा है। उन्होंने हमेशा एक ऐसा मंच बनाने का सपना देखा है, जो बड़े पैमाने पर दर्शकों, कलाकारों और रचनात्मक लोगों का स्वागत करे।’

Isha Ambani ने अपने ग्लो से खींचा सबका ध्यान

बता दें कि ‘नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC)’ में द स्टूडियो थिएटर, द ग्रैंड थिएटर और द क्यूब सहित सभी प्रकार की परफॉर्मेंस आर्ट्स के लिए समर्पित स्थान होंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बयान से साफ हुआ था कि इसका तीन दिवसीय लॉन्चिंग कार्यक्रम 31 मार्च 2023 से शुरू होगा। वहीं ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ के लॉन्च इवेंट में ईशा अंबानी ने अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। ईशा के चेहरे पर मां बनने के बाद का ग्लो साफ नजर आया। इस दौरान उन्होंने व्हाइट सेक्विन वर्क वाला चिकनकारी कुर्ता पहन रखा था। साथ ही ओपन हेयर और डायमंड-पर्ल ईयरिंग से अपने लुक को कम्पलीट करती नजर आईं।

First published on: Dec 10, 2022 07:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.