Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री को रास नहीं आया प्रियंका गाधी का बयान, Acting करने की दे दी नसीहत

Vivek Agnihotri: फेमस ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री इस वक्त चर्चा में हैं। दरअसल उन्होंने कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी को टार्गेट करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। अब उनके ट्वीट की हर तरफ चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला। विवादित बयान […]

Vivek Agnihotri: फेमस ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री इस वक्त चर्चा में हैं। दरअसल उन्होंने कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी को टार्गेट करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। अब उनके ट्वीट की हर तरफ चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विवादित बयान के लिए फेमस हैं विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri)

बॉलीवुड डायरेक्ट विवेक अग्निहोत्री इस वक्त चर्चा में हैं। हालांकि वे किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के चलते सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। विवेक अग्निहोत्री का नाम उन लोगों की लिस्ट में शामिल है जो अक्सर विवादित बयान देकर या तो सुर्खियां बटोर लेते हैं या फिर फंस जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने बयान के चलते लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

प्रियंका गांधी के बयान का उड़ाया मजाक (Priyanka Gandhi)

दरअसल मौजूदा समय में विवेक अग्निहोत्री ने कांग्रेस की लीडर प्रियंका गांधी के बयान पर तंज कसा है, जिसमें वह अपने परिवार के त्याग की बात करती नजर आ रही हैं। रविवार को कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान अपने परिवार के त्याग के बारे में बात की है। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद है। अब उनके इस वीडियो पर विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन आया है। विवेक अग्निहोत्री ने प्रियंका गांधी का वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर किया ट्वीट (Vivek AgnihotrI Tweet)

इस ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है कि- ‘परिवार, परिवार, परिवार तुमने क्या किया है। फैमिली से इतना फेक प्यार है तो मेरा सुझाव है कि गांधी परिवार करण जौहर की फिल्मों में काम करना शुरू कर दे। कम से कम फैमिली का इकोसिस्टम करेगा मैच करेगा, क्या पता करण जौहर को भी ले डूबें।’ इस तरह से विवेक अग्निहोत्री ने प्रियंका वाड्रा गांधी पर निशाना साधा है।

इतना ही न हीं विवेक अग्निहोत्री ने दूसरे ट्वीट में प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर लिखा है कि-

एक के बाद एक शेयर किए ट्वीट

‘विक्टिम कार्ड का हकदार का पहला और आखिरी बचाव है।’ इस तरह से रविवार को विवेक अग्निहोत्री ने अपने बयानों से प्रियंका पर हमला बोला है। बता दें कि इसी तरह केअपने बेबाक अंदाज के लिए विवेक अग्निहोत्री काफी जाने जाते हैं। इतना ही नहीं फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर छिड़े विवादों पर भी विवेक के नाम ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं।

First published on: Mar 27, 2023 12:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.