Sunflower Season 2 Teaser: लौट आया सोनू, अब पुलिस सुलझाएगी सनफ्लॉवर की मर्डर मिस्ट्री
Sunflower Season 2 Teaser: सुनील ग्रोवर स्टारर वेब सीरीज सनफ्लॉवर के दूसरे सीजन का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही इसके इंतजार की घड़ियां भी खत्म होने वाली हैं। बता दें कि पहले सीजन को जिस तरह से सस्पेंस के साथ छोड़ा गया था उसके बाद फैंस को इसके सेकंड पार्ट का इंतजार था। अब टीजर के बाद फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। हालांकि इसकी रिलीज डेट पर से अभी भी पर्दा नहीं उठा है।
सामने आया सनफ्लॉवर 2 का टीजर (Sunflower Season 2 Teaser)
दो साल बाद एक बार फिर सुनील ग्रोवर की पॉपुलर वेब सीरीज सनफ्लॉवर जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इसका शानदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 ने बुधवार को सनफ्लॉवर सीजन 2 का टीजर जारी कर दिया गया है।
विकास बहल ने किया था निर्देशन
विकास बहल के निर्देशन में बनी सनफ्लॉवर एक मर्डर मिस्ट्री सीरीज थी। इस सीरीज में सुनील ग्रोवर, रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी, आशीष विद्यार्थी अहम किरदारों में नजर आए थे। बता दें कि इस सीरीज के जरिए ही विकास बहल ने ओटीटी पर डेब्यू किया था। दो साल पहले रिलीज हुई इस सीरीज ने खूब गर्दा उड़ाया था। बात करें दूसरे सीजन की तो टीजर में दिखाया गया है कि सुनील ग्रोवर यानि कि सोनू को पुलिस पकड़कर ले जाती है।
सोनू के पीछे भागती पुलिस
सोसाइटी में कत्ल के बाद पुलिस को सोनू पर शक होता है। पुलिस सोनू को उसके फ्लैट से उठा ले जाती है, मगर उसे लगता है कि इंस्पेक्टर ताम्बे बर्थडे मनाने लेकर जा रहा है। दरअसल सीरीज में अबतक सोनू को मासूम सा दिखाया गया है। सनफ्लॉवर का पहला सीजन 11 जून, 2021 को रिलीज हुआ था, जिसमें आठ एपिसोड्स थे। अब फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिस पल से मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज किया है, फैंस कमेंट पर कमेंट किए जा रहे हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.