TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Happy Birthday Sonu Nigam: दिनभर भटकने के बाद भी नहीं मिलता था काम, इस शख्स ने पलटी सोनू निगम की किस्मत

Happy Birthday Sonu Nigam: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम आज 49 साल के हो गए हैं। सिर्फ और सिर्फ अपने हुनर के दम पर आज उन्होंने करोड़ों की प्रापर्टी और लाखों लोगों को अपना फैन बनाया है। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने जितनी पापड़ बेले हैं वो अपने आप में एक कहानी […]

Happy Birthday Sonu Nigam
Happy Birthday Sonu Nigam: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम आज 49 साल के हो गए हैं। सिर्फ और सिर्फ अपने हुनर के दम पर आज उन्होंने करोड़ों की प्रापर्टी और लाखों लोगों को अपना फैन बनाया है। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने जितनी पापड़ बेले हैं वो अपने आप में एक कहानी है। आइए सिंगर (Singer) के बर्थडे पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें।

15 साल में पापा ने छोड़ा था घर (Happy Birthday Sonu Nigam)

1973 में फरीदाबाद में जन्में सोनू निगम (Sonu Nigam) ने आज जो कुछ भी हासिल किया है उसमे उनके पापा अगम निगम का बहुत ही बड़ा हाथ है। बता दें कि सोनू के पिता अगम निगम 15 साल की उम्र में ही घर से भाग गए थे। वे कई रातों तक रेलवे स्टेशन पर भी सोए। अगम ने शोभा से लव मैरिज की, फिर वे दोनों स्टेज शो किया करते थे फिर 4 साल की उम्र से ही सोनू निगम भी अपने पापा के साथ स्टेज शोज में गाने लगे थे। वे दोनों मिलकर स्टेज शोज, पार्टीज और फंक्शन्स में गाने गाते थे।

नहीं मिलता था काम

इसके बाद वे अपने पापा के साथ 1991 में मुंबई पहुंचे तो सोनू को किसी ने काम नहीं दिया। वे दिनभर म्यूजिक कंपोजर्स के घरों के चक्कर लगाते रहते थे फिर शुरू हुई असली मेहनत। संगीत में नाम कमाने के लिए उन्होंने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से संगीत सीखा। इसके बाद सोनू निगम को सबसे पहले टी-सीरीज में गुलशन ने ब्रेक दिया और उनके गाये गानों का एलबम 'रफी की यादें' नाम से निकाला। बस फिर क्या था, धीरे-धीरे गाड़ी पटरी पर आने लगी।

जी रहे हैं लग्जरी लाइफ

एक के बाद एक सोनू निगम इंडस्ट्री के टॉप और सबसे महंगे सिंगर बन गए। उन्होंने अबतक 350 से भी ज्यादा फिल्मों में गाने गाए हैं। आज इंडस्ट्री में उनका कोई मुकाबला नहीं है और इसी के चलते वो लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सोनू निगम की कुल संपत्ति 50 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 370 करोड़ से अधिक की हो सकती है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.