TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

सोनी राजदान के प्यार में पागल थे अलिया भट्ट् के पापा, गर्लफ्रेंड के होते हुए भी धर्म बदल रचा डाली थी शादी!

Soni Razdan Birthday : सोनी राजदान (Soni Razdan) आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 25 October को 1956, में Birmingham, United Kingdom में हुआ था। सोनी राजदान को मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की पत्नी हैं लोग उन्हें आलिया भट्ट की मां के तौर पर भी पहचानते हैं, पर क्या आप जानते […]

Image Credit : Instagram
Soni Razdan Birthday : सोनी राजदान (Soni Razdan) आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 25 October को 1956, में Birmingham, United Kingdom में हुआ था। सोनी राजदान को मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की पत्नी हैं लोग उन्हें आलिया भट्ट की मां के तौर पर भी पहचानते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि वो भी अपनी बेटी की तरह एक शानदार एक्ट्रेस हैं। जी हां उन्होंने इंग्लिश थियेटर से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। अगर आप नहीं जानते हैं तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

कई शानदार फिल्मों में किया है काम (Soni Razdan Birthday)

सोनी राजदान को फिल्म ‘पेज 3’, ‘सड़क’ और ’36 चौरंगी लेन’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। सोनी राजदान ने बतौर एक्ट्रेस अपने करियर की शुरुआत इंग्लिश थियेटर से की थी। वहीं एक्ट्रेस कुछ टीवी शोज में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकी हैं। सोनी राजदान दूरदशर्न के पॉपुलर शो ‘बुनियाद’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने सुलोचना का रोल निभाया था। यह भी पढ़ें : Sunita Baby Hot Dance Video: सुनीता बेबी ने फिर दिखाया हॉट डांस, लटके-झटके देख लोगों का हाल बेहाल

कबूला था इस्लाम धर्म (Soni Razdan Birthday)

वहीं आपको बता दें कि, महेश भट्ट से उनकी शादी 20 अप्रैल 1986 को हुई थी। सोनी राजदान से शादी करने से पहले महेश का किरण भट्ट और परवीन बॉबी के साथ अफेयर था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब महेश और किरण साथ में रहते थे, तब सोनी से उसका अफेयर चल रहा था। उनसे शादी के लिए तब महेश भट्ट ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था।

शादी से पहले थी दिक्कतें

सोनी राजदान ने 1998 में सिमी गरेवाल को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनका महेश की पहली पत्नी किरण भट्ट से भी तकरार होता था। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो और महेश एक-दूसरे से काफी मिलते हैं, फिर भी हम आपस में काफी झगड़ते थे। जब तक शादी नहीं हुई थी, तब तक दिक्कतें थीं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.