-विज्ञापन-

Sonam Kapoor: सोनम कपूर की स्पीच पर कपूर खानदान ने लुटाया प्यार, King Charles Coronation Concert में खूब बटोरी सुर्खियां

Sonam Kapoor: हाल ही में किंग्स चार्ल्स का राज्याभिषेक हुआ है। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी मौजूद थीं।

Sonam Kapoor: हाल ही में किंग्स चार्ल्स का राज्याभिषेक हुआ है। इस मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी मौजूद थीं। सोनम कपूर एक मात्र एक्ट्रेस थीं जो किंग्स चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल थीं। सोनम कपूर की फैमिली से लेकर उनके फैंस के लिए ये बेहद की प्राउड मूमेंट था।

चार्ल्स के राज्याभिषेक में सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक में शामिल होकर खूब सुर्खियां बटोरीं। उनके राज्याभिषेक में दुनियाभर की तमाम शख्सियत ने शिरकत की। इस लिस्ट में बॉलीवुड से एकमात्र एक्ट्रेस सोनम कपूर शामिल थीं। इसके साथ ही साथ एक्ट्रेस ने अपनी स्पीच से भी खूब लाइमलाइट बटोरीं हैं। हर तरफ बस एक्ट्रेस के ही चर्चे हो रहे हैं। एक्ट्रेस के द्वारा दी गई स्पीच की काफी चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस की फैमिली से लेकर फैंस तक उनकी स्पीच की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि इस बीच कुछ लोग हैं जिनको एक्ट्रेस की स्पीच बिल्कुल पसंद नहीं आई है। लोग उनकी स्पीच का जमकर मजाक भी उड़ा रहे हैं।

सोनम कपूर ने दी स्पीच

खुद एक्ट्रेस की मां सुनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस की स्पीच का वीडियो शेयर किया है। सोनम स्पीच की शुरुआत नमस्ते से करती हैं और फिर कहती हैं- “हमारा कॉमनवेल्थ एक संघ है। हम सब मिलकर दुनिया के एक तिहाई लोग हैं, दुनिया के समुद्र का एक तिहाई हिस्सा हैं, दुनिया की एक चौथाई जमीन हैं। हमारा प्रत्येक देश अद्वितीय है। हम में से प्रत्येक व्यक्ति विशेष है। हम समृद्ध भविष्य बनाने के लिए दृढ़ संकल्प, जहां हर आवाज सुनी जाती है।”

सोनम की मॉम ने शेयर किया वीडियो

सोनम कपूर की इस अचीवमेंट पर उनकी फैमिली काफी एक्साइटेड नजर आई। उनकी मां ने वीडियो को शेयर करके लिखा- “तुम पर गर्व है”। जिस पर सोनम ने जवाब में “लव यू” लिखा। वहीं अर्जुन कपूर, भावना पांडे और महीप कपूर ने भी सोनम के वीडियो पर कमेंट किए हैं। वहीं एक्टर और चाचा संजय कपूर ने लिखा- “ग्रेट ऑनर”।

Latest

Don't miss

Skoda ने बंद की अपनी ये धांसू सेडान, जानें क्या रही वजह

Skoda Superb: स्कोडा ने अपनी धाकड़ सेडान कार सुपर्ब...

Renault की कारों पर बंपर डिस्काउंट, 67 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर, जानें पूरी डिटेल

Renault Triber: फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनो अपनी कारों...

Skoda ने बंद की अपनी ये धांसू सेडान, जानें क्या रही वजह

Skoda Superb: स्कोडा ने अपनी धाकड़ सेडान कार सुपर्ब की बिक्री भारतीय बाजार में अब बंद कर दी है। कंपनी ने अपनी इस धांसू...

अब महंगे पेट्रोल की चिंता खत्म, सुजुकी ने तैयार की इथेनॉल से चलने वाली बाइक, जानें फुल डिटेल

Suzuki V-Strom SX: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी कुछ टू व्हीलरों को अपडेट किया है। जिसके बाद अब यह स्कूटर और बाइक 20 फीसदी...

Renault की कारों पर बंपर डिस्काउंट, 67 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर, जानें पूरी डिटेल

Renault Triber: फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनो अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट स्कीम फिलहाल 30 जून 2023 तक लागू...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here