Saturday, September 23, 2023
-विज्ञापन-

बिक गई Shilpa Shetty की करोड़ों की प्रॉपर्टी, गम में डूबी एक्ट्रेस ने फैंस को नहीं दी Selfie

Shilpa Shetty Bastian Restaurant: शिल्पा के बिजनेस चेन में उनके रेस्टोरेंट भी हैं जिनके जरिए वो तगड़ी कमाई करती हैं।

Shilpa Shetty Bastian Restaurant: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को अक्सर पार्टी और इवेंट में स्पॉट किया जाता है। पार्टी लवर शिल्पा शेट्टी किसी भी इवेंट या पार्टी में लाइमलाइट लूटने से बाज नहीं आती हैं। अब इस कड़ी में उन्हें एक बार फिर मुंबई में स्पॉट किया गया। हालांकि इस बार खुद शिल्पा ने इंडस्ट्री में अपने कुछ खास दोस्तों के लिए फेरवेल पार्टी रखी थी। अब आप सोच रहे होंगे कि फेरवेल पार्टी किस बात की तो आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी का मुंबई स्थित बेस्टियन रेस्टोरेंट अब बंद हो चुका है।

कपल ने रखी फेरवेल पार्टी (Shilpa Shetty Bastian Restaurant)

ये तो सब जानते हैं कि शिल्पा शेट्टी सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बिजनेस वुमन भी हैं। शिल्पा के बिजनेस चेन में उनके रेस्टोरेंट भी हैं जिनके जरिए वो तगड़ी कमाई करती हैं। याद दिला दें कि साल 2020 में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने मुंबई के वर्ली इलाके में पॉपुलर रेस्टोरेंट चेन ‘बेस्टियन’ (Bastian Restaurant) का एक नया रेस्टोरेंट खोला था। इस रेस्टोरेंट में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की 50-50 की भागीदारी थी।

ये भी पढ़ेंः वर्ल्ड वाइड तबाही मचा रही है रजनीकांत की ‘जेलर’, ‘गदर 2’ को चटा रही धूल

 

Exotic Food के लिए था फेमस

शिल्पा का ये वर्ली वाला रेस्टोरेंट एक्जॉटिक फूड के साथ अपने इंटीरियर के लिए भी लोगों के बीच खासा पॉपुलर था लेकिन अफसोस की इस रेस्टोरेंट ने अपने सभी फूड लवर्स को बाय-बाय बोल दिया है। बीती रात शिल्पा ने अपने रेस्टोरेंट में अपने फ्रेंड्स के लिए डिनर होस्ट किया। इस दौरान शिल्पा के चेहरे पर मिक्स्ड इमोशन्स देखने को मिले। इस पार्टी में जहां एक्ट्रेस बार्बी डॉल लुक में नजर आईं तो वहीं पति राज कुंद्रा हमेशा की तरह वियर्ड मास्क में नजर आ रहे थे। शिल्पा की पार्टी में सिस्टर शमिता शेट्टी से लेकर सिंगर्स और टीवी इंडस्ट्री के भी कई स्टार्स नजर आए।

Latest

Don't miss

Gadar 2 Day 43 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का के ‘तारा सिंह’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 43 वें दिन किया सिर्फ इतना कलेक्शन

Gadar 2 Day 43 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फिल्म गदर 2 को फैंस की ओर...

Tanuja Birthday: धर्मेंद्र ने जब नशे में कर दी ऐसी हरकत, तनुजा ने जड़ दिया थप्पड़

Tanuja Birthday: 70 के दशक की फेमस अदाकारा और काजोल (Kajol) की मां तनुजा (Tanuja) का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस का जन्म 23 सितंबर...

Prem Chopra  Birthday: बनना चाहते थे हीरो, बन गए विलेन जिसके खौफ से पति छिपा लेते थे अपनी बीवियां

Prem Chopra  Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) इंडस्ट्री का वो नाम है जिनके नाम से लोग अपनी बीवीयों को छिपा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here