Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Ravie Dubey Look In Farradday: रवि दुबे को देख भौचक्के रह गए लोग, आखिर क्या है “फैराडे” में खास

Ravie Dubey Look In Farradday:  एक्टर और प्रोड्यूसर रवि दुबे एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल उनकी फिल्म “फैराडे” की चर्चा हो रही है। खुद रवि दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म के पोस्टर रिलीज करते ही हर तरफ हाहाकार मच गया है। फिल्म में […]

ravi dubey shared his farradday look
ravi dubey shared his farradday look

Ravie Dubey Look In Farradday:  एक्टर और प्रोड्यूसर रवि दुबे एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल उनकी फिल्म “फैराडे” की चर्चा हो रही है। खुद रवि दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म के पोस्टर रिलीज करते ही हर तरफ हाहाकार मच गया है। फिल्म में उनके लुक को देखकर हर कोई हैरान है।

रवि दुबे ने शेयर किया “फैराडे” का लुक

रवि दुबे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म “फैराडे” का पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर में जो सबसे खास बात है वह है उनका लुक। उनके लुक को देखकर हर कोई हैरान दिखाई दिया। पोस्टर देखकर कोई भी उन्हें पहचान ही नहीं पाया। रवि ने एक कोलाज शेयर किया है जिसमें एक तरफ उनकी नॉर्मल फोटो है और दूसरी तरफ उनकी फिल्म फैराडे का पोस्टर। दोनों को देखकर आप अंतर नहीं बता पाएंगे। 39 साल के अभिनेता का यह लुक देखकर हर कोई भौचक्का रह गया।

अभी पढ़ें –Shah Rukh Khan And Salman Khan In Tiger 3: “पठान” के बाद एक बार फिर साथ होंगे शाहरुख खान और सलमान खान, हो रहा…

जमकर हो रही है तारीफ

लोग उनके लुक को देखकर जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं। फिल्म की बात करें तो यह इसी साल दिसबंर में रिलीज होगी। खास बात यह है कि इस फिल्म को रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता प्रोड्यूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं इससे पहले भी दोनों की जोड़ी ने कई फिल्में और शोज प्रोड्यूस किए हैं।

मंझे हुए एक्टर हैं रवि दुबे

बात करें रवि दुबे के करियर की तो रवि दुबे टीवी इंडस्ट्री का बेहद ही फेमस चेहरा हैं। उन्होंने अपने अबतक के करियर में कई हिट टीवी शोज किए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्त्री तेरी कहानी से की थी। उसके बाद उनकी झोली में एक से बढ़कर एक हिट शोज आ गिरे। इतना ही नहीं टीवी के साथ ही साथ उन्होंने कई रियालिटी शोज भी किए हैं जिनमें नच बलिए, कॉमेडी सर्कस और खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज भी शामिल हैं।

अभी पढ़ें – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 22, 2023 03:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.