TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Ranbir Kapoor Look From Animal Set: रणबीर कपूर का ये लुक देख क्रेजी हुए फैंस, फिल्म के सेट से लीक हुआ Video

Ranbir Kapoor Look From Animal Set: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियां तेज हैं। फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। उनके साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। फिल्म को संदीप वांगा डायरेक्टर करने वाले हैं। जब से फिल्म में रणबीर कपूर के नाम की […]

Ranbir Kapoor Look From Animal Set: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर सुर्खियां तेज हैं। फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। उनके साथ साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। फिल्म को संदीप वांगा डायरेक्टर करने वाले हैं। जब से फिल्म में रणबीर कपूर के नाम की घोषणा हुई थी तब से ही लोगों में फिल्म को लेकर क्रेज बन गया था। अब रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है जो कि फिल्म एनमिल के सेट से बताया जा रहा है। जिसे देख एक बार फिर फैंस एक्साइटेड हैं।

रणबीर कपूर का वीडियो हुआ लीक (Ranbir Kapoor Look From Animal Set)

सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के सेट का है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों में एक बार फिर रणबीर कपूर को स्क्रीन पर देखने की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। दरअसल फिल्म के सेट से एक रणबीर का लुक लीक हुआ है। इसमें एक्टर एक अस्पताल में लंबे बालों और दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर ने अस्पताल के कपड़े पहने हुए हैं।

लुक देख क्रेजी हो गए फैंस

अब रणबीर कपूर को इस लुक में देखकर फैंस में क्रेज बढ़ गया है। वह सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ करने के साथ ही साथ जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "कुछ तो भारी फिल्म बन रही है। ऐसी वाइब आ रही है। ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होगी ये फिल्म।" तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "रणबीर का यह लुक कबीर सिंह की तरह लग रहा है।"

संदीप वांगा कर रहे हैं डायरेक्ट

संदीप वांगा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ ही साथ परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी लीड रोल में नजर आएंगे। यह पहली बार है जब रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर सिल्वर स्क्रीन पर साथ में नज आएंगे। फिल्म को 11 अगस्त को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म का डिस्ट्रिब्यूशन एए फिल्म्स के द्वारा किया जाएगा।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.