TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Priyanka Chopra: बेटी मालती मेरी को गोद में लिए प्रियंका चोपड़ा ने किए सिद्धिविनायक के दर्शन, वायरल हुई Photo

Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं। हाल ही में उन्हें नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के इवेंट में देखा गया था। जिसके बाद वे अपनी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल का प्रमोशन करते हुए नजर आईं। अब प्रियंका चोपड़ा को अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के साथ मुंबई में स्थित […]

Priyanka Chopra: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं। हाल ही में उन्हें नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के इवेंट में देखा गया था। जिसके बाद वे अपनी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल का प्रमोशन करते हुए नजर आईं। अब प्रियंका चोपड़ा को अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के साथ मुंबई में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया।

NMACC के इवेंट में दिखीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

हॉलीवुड और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में अपनी फैमिली के साथ इंडिया आई हुई हैं। इस दौरान उन्हें कई जगहों पर स्पॉट किया गया। NMACC के इवेंट से लेकर सिटाडेल के प्रमोशन के दौरान वे कई बार स्पॉट हुईं। अब एक बार फिर वे बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में अपनी करीबियों के साथ दर्शन करते हुए नजर आईं  हैं। इस दौरान पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बेटी के साथ सिद्धिविनायक में नजर आईं प्रियंका

खुद प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी तस्वीरें शेयर की हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ ही साथ काफी लोग वहां मौजूद थे। प्रियंका चोपड़ा ने हल्के ग्रीन कलर की सलवार सूट पहन रखी थी। वहीं, मालती ने व्हाइट ड्रेस पहन रखी थी। प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को गोद में ले रखा है और मंदिर के पुजारी उनके सिर पर टिका लगा रहे हैं जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद है। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा को गणपति बप्पा के साथ फोटो खिंचवाते हुए भी देखा जा सकता है।

सिटाडेल के प्रमोशन में बिजी हैं प्रियंका चोपड़ा

बात करें प्रियंका चोपड़ा की तो बीते कई दिनों से उन्हें सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है। इन दिनों वे कई कारणोंं से चर्चा में हैं। दरअसल कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा ने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड से जुड़े कई अहम खुलासे किए थे जिसे सुनने के बाद हर कोई उनकी ही चर्चा कर रहा था। इसके बाद 31 मार्च को प्रियंका चोपड़ा फैमिली के साथ इंडिया आई जिसके बाद उन्हें कई इवेंट में देखा जा चुका है जिसमें उनकी आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल का प्रमोशन भी शामिल है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.