Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Pathaan OTT Release: रातों की नींद उड़ाने आ रहा है पठान, आधी रात इस प्लेटफॉर्म पर आ रहे हैं शाहरुख खान

Pathaan OTT Release: स्क्रीन्स पर धमाल मचाने के बाद शाहरुख खान की पठान अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। इसके बाद एक बार फिर शाहरुख खान ओटीटी के जरिए धमाका करने को तैयार हैं। खुद अमेजन प्राइम ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। एक बार फिर जो लोग पठान को […]

Pathaan Latest Collection: शाहरुख की फिल्म 'पठान' की आंधी जारी, 350 करोड़ का आंकड़ा पार
Pathaan Latest Collection: शाहरुख की फिल्म 'पठान' की आंधी जारी, 350 करोड़ का आंकड़ा पार

Pathaan OTT Release: स्क्रीन्स पर धमाल मचाने के बाद शाहरुख खान की पठान अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। इसके बाद एक बार फिर शाहरुख खान ओटीटी के जरिए धमाका करने को तैयार हैं। खुद अमेजन प्राइम ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। एक बार फिर जो लोग पठान को स्क्रीन पर देखने में चूक गए थे उनके पास मौका है इस फिल्म को देखने का।

अभी पढ़ें –Kangana Ranuat vs Diljit Dosanjh: कंगना रनौत की पोस्ट से दलजीत दोसांझ का पारा हाई, यूं किया पलटवार

स्क्रीन पर मचाया धमाल (Pathaan OTT Release)

किंग खान ने पठान के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचा दिया था। फिल्म हिट ही साबित नहीं हुई बल्कि इसने खुद शाहरुख खान के कितने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। फिल्म को रिलीज हुए 50 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन फिल्म अभी भी कमाई करने से चूक नहीं रही है। फिल्म ने स्क्रीन पर धांसू कमाई करके बॉलीवुड पर लगे ग्रहण को हटा दिया।

इस दिन होगी ओटीटी पर रिलीज

अब फिल्म की शानदार सफलता को देखने हुए मेकर्स इसे ओटीटी पर लाने के लिए एकदम रेडी हैं। दरअसल, शाहरुख खान की पठान (Pathaan) ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘अमेजन प्राइम’ पर स्ट्रीम होगी और इस बात का एलान अमेजन प्राइम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख के एक वीडियो के साथ किया है। वीडियो में शाहरुख के साथ भुवन बाम के साथ दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि पठान अमेजिन प्राइम पर 22 मार्च को रात 12 बजे के बाद हिंदी, तमिल और तेलुगू में स्ट्रीम होगी।

1000 करोड़ के क्लब में की एंट्री

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म को डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बनाया है। फिल्म सिर्फ हिट ही साबित नहीं हुई बल्कि इसने 1000 करोड़ के क्लब में एंट्री करके शायद मेकर्स को भी हैरान कर दिया। जहां एक तरफ बॉलीवुड की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं वहीं दूसरी तरफ पठान के अभी तक चर्चे हो रहे हैं।

अभी पढ़ें – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 21, 2023 06:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.