TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding : ‘देसी गर्ल’ ने परिणीति के लिए शेयर किया प्यार भरा पोस्ट, शादी में शामिल नहीं होंगी प्रियंका?

Priyanka Chopra Share Post For Parineeti Chopra: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी खूब सुर्खिया बटोर रही है। कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं और 24 सितंबर को दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। […]

Image Credit : Instagram
Priyanka Chopra Share Post For Parineeti Chopra: बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी खूब सुर्खिया बटोर रही है। कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं और 24 सितंबर को दोनों सात फेरे लेने वाले हैं। उनकी शादी का गवाह उदयपुर शहर बनेगा। परिणीति की शादी में जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वो है परी की मिमी दी यानी प्रियंका चोपड़ा। जी हां... प्रियंका शादी में शामिल होने के लिए अभी तक इंडिया नहीं आई हैं लेकिन उन्होंने अपनी बहन के लिए सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा नोट शेयर किया है।

प्रियंका ने परी के लिए शेयर किया पोस्ट 

प्रियंका ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर परिणीति के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपनी बहन कि फोटो को शेयर करते हुए लिखा- मुझे उम्मीद है कि तुम अपने बड़े दिन पर भी उतनी ही खुश और संतुष्ट होंगीं...हमेशा ढेर सारा प्यार। प्रियंका ने जो फोटो शेयर किया है उसमे परिणीति हाथ में गिलास लिए चिल करती नजर आ रही हैं। यह भी पढ़ें : #ASK SRK: ‘मन्नत में छिपकलियां आती हैं क्या ? फैन के इस सवाल पर ‘जवान’ Shahrukh Khan का गजब जवाब

नहीं शामिल होंगी प्रियंका? (Parineeti Chopra Raghav Chadha Wedding)

जब से परिणीति के लिए प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट शेयर किया है तबसे ही फैंस ऐसी कयास लगा रहे हैं कि शायद प्रियंका परी की शादी में शामिल नहीं होंगी ? एक्ट्रेस की इस पोस्ट के बाद से ही अटकलें बढ़ गई हैं कि वह परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर नहीं आ पाएंगी। खबरों की माने तो ऐसा भी कहा जा रहा कि, प्रियंका बेटी मालती के साथ शादी में शामिल होंगी लेकिन निक जोनस नहीं आ पाएंगे।

परिणीति की रिंग सेरेमनी में शामिल हुई थी प्रियंका

वहीं प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति की रिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए लंदन से आईं थीं। प्रियंका ने परिणीति के फंक्शन के लिए ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी। उन्होंने ऑफ शोल्डर स्टाइल का ब्लाइज पहना था। मिनिमल मेकअप में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। अब सबको इसी का इंतजार है कि प्रियंका कब तक शादी में पहुचेंगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.