O Bedardeya Song Out: दिल तोड़ देगा रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर का नया Song, सामने आया वीडियो
O Bedardeya Song Out
O Bedardeya Song Out: 'तू झूठी मैं मक्कार' के क्रियेटर्स ने एक और ब्रांड न्यू सॉन्ग आज यानि कि 4 मार्च को रिलीज कर दिया है। गाने का नाम है ओ बेदर्दया। यह गाना फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है जिसमें श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर नजर आ रहे हैं। इसका म्यूजिक प्रीतम ने दिया है।
अरिजीत सिंह ने गाया है गाना (O Bedardeya Song Out)
हमेशा की तरह इस बार भी अरिजीत सिंह अपने फैंस के लिए बेहद ही इमोशनल ट्रैक लेकर आए हैं। उनकी पहचान सॉफ्ट म्यूजिक देने के लिए की जाती है और एक बार फिर वो अपने फैंस के लिए ओ बेदर्दया लेकर आए हैं। अब देखना यह है कि क्या फैंस इस गाने को भी वही प्यार देते हैं जो अन्य गानों को देते आए हैं।
टी- सीरीज ने पोस्ट किया सॉन्ग (T Series)
फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का नया गाना ओ बेदर्दया रिलीज हो गया है। गाने को टी- सीरीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। बता दें कि श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार 8 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म में ये स्टार्स एक दूसरे के अपोजिट नजर आने वाले हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=AdE1Tkl66N0
लव रंजन ने किया है डायरेक्ट
फिल्म की रिलीज को कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का एक और गाना फैंस के लिए पोस्ट कर दिया है। इसके अन्य गानों की बात की जाए तो फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया है। अब देखना यह है कि लोग इस गाने पर अपनी क्या प्रतिक्रिया देते हैं। इस फिल्म को लव रंजन ने बनाया है।
ये भी पढ़ेंः भाभी पंखुड़ी शर्मा के बर्थडे पर देवर ने कुछ खास अंदाज में किया Wish, यहां देखिए
होली के दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म की बात करें तो इसमें श्रद्धा कपूर, रणबीर कपूर के साथ ही साथ बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लव रंजन ने डायरेक्ट करने के साथ ही साथ उन्होंने अंकुर गर्ग के साथ प्रोड्यूस भी किया है। गाने का म्यूजिक गुलशन कुमार और भूषण कुमार की सीरीज ने दिया है। फिल्म होली के मौके पर 8 मार्च को रिलीज की जाएगी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.