Mandap Trailer: खुद अपने ही पति पर आम्रपाली ने तानी बंदूक, रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म ‘मंडप’ का जबरदस्त ट्रेलर
mandap release
Mandap Trailer: दिनेश लाल यादव और आम्रपाली स्टारर भोजपुरी फिल्म मंडप का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म मूल रूप से दहेज प्रथा और उसको उजागर करती एक लड़की की कहानी है। जहां एक तरफ निरहुआ फिल्म में दूल्हे का किरदार निभा रहे हैं तो वहीं आम्रपाली ने निरहुआ की पत्नी का रोल निभाया है। फिल्म में आम्रपाली का दमदार रोल देख लोग हैरान रह गए हैं।
रिलीज हुआ मंडप का ट्रेलर (Mandap Trailer)
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। अक्सर दोनों की फिल्म और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा देते हैं। इस कड़ी में दोनों की अपकमिंग फिल्म मंडप का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसमें दोनों पति-पत्नी का किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर से साफ समझ आ रहा है फिल्म दहेज प्रथा जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बनी हुई है।
दहेज प्रथा की मार झेलती लड़की
3 मिनट और 45 सेकंड की शुरुआत संजय पांडे और सुशील सिंह जैसे स्टार्स की बातचीत से होती है जहां वो अपने लड़के की शादी के लिए दहेज की मांग कर रहे होते हैं। ये लड़का कोई और नहीं बल्कि निरहुआ है जिसकी शादी आम्रपाली से तय होती है और इसके बाद शुरू होती है फिल्म की असली कहानी जहां खुद आम्रपाली को दहेज की मार झेलनी पड़ती है। बेटी की शादी अच्छे समाज में करने के लिए आम्रपाली के पापा अपनी संपत्ति को दांव पर लगाकर बेटी की शदाी करने में लगे हुए हैं।
ये है फिल्म की स्टारकास्ट
इस बीच ही दिखाया जाता है कि आम्रपाली ने खुद अपने ही पति पर बंदूक तान दी है जिसे देख सब हैरान है कि आखिर ऐसा क्यो हुआ। बस ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी। आनंद सिंह के निर्देशन में बनी मंडप के निर्माता रौशन सिंह हैं। वहीं मल्टी स्टारर इस फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, सोनू पांडे, जोया खान, विद्या सिंह, संतोष श्रीवास्तव समेत तमाम स्टार्स नजर आने वाले हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.