Saturday, September 23, 2023
-विज्ञापन-

Dhruv Rathee On BB: फेमस यू-ट्यूबर ने बिग बॉस के शो की उड़ाईं धज्जियां, शो के किस कंटेस्टेंट को किया बेनकाब ?

Dhruv Rathee On BB: यू-ट्यूबर ध्रुव राठी ने फेमस रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।

Dhruv Rathee On BB: यू-ट्यूबर ध्रुव राठी ने फेमस रियालिटी शो बिग बॉस को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। इसके साथ ही ध्रुव राठी ने शो और शो के कंटेस्टेंट को लेकर कई सारे खुलासे किए हैं।

बिग बॉस पर साधा निशाना (Dhruv Rathee On BB)

बिग बॉस ओटीटी 2 शुरुआत से ही सुर्खियां बटोर रहा है। हर बार की तरह इस बार भी शो में सलमान खान का ही सिक्का चल रहा है। आए दिन शो और शो के कंटेस्टेंट सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस बीच फेमस यू-ट्यूबर ध्रुव राठी ने शो को लेकर लेटेस्ट वीडियो में कई खुलासे किए हैं। ये वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। दरअसल खबरें थीं कि ध्रुव राठी बिग बॉस ओटीटी 2 में कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने वाले हैं लेकिन इन खबरों को बेबुनियाद बताते हुए खुद ध्रुव राठी ने अपने लेटेस्ट वीडियो में तमाम मीडिया हाउस की खिल्ली भी उड़ाई है जो ये दावा कर रहे थे कि ध्रुव राठी बतौर कंटेस्टेंट शो में एंट्री करने वाले हैं।

शो को बताया बकवास

अपने लेटेस्ट वीडियो में ध्रुव राठी ने बिग बॉस पर तंज कसते हुए इसे बकवास बताया और कहा कि वो कभी भी इस तरह के किसी भी शो में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे चाहे लाखों या करोड़ो क्यों ना ऑफर करें लेकिन मैं इस नॉनसेंस शो में कभी नहीं जाउंगा। उन्होंने यहां तक ​​दावा किया कि बिग बॉस पैसा कमाने का सबसे सस्ता मीडियम है।

शो के कंटेस्टेंट को किया बेनकाब

ध्रुव ने केवल बिग बॉस शो की आलोचना ही नहीं कि बल्कि अपने फैंस और अन्य व्यूअर्स से इस बात पर भी जोर दिया कि वे ये शो क्यों देखते हैं और अपना समय बर्बाद करते हैं। इसको साबित करने के लिए उन्होंने शो से जुड़ी कई डीटेल्ड जानकारी शेयर की। यही नहीं ध्रुव राठी ने सलमान खान के शो का हिस्सा बनने के लिए एल्विश यादव पर भी निशाना साधा और उनका एक पुराना वीडियो दिखाकर उन्हें बेनकाब किया।

उस वीडियो में वह सलमान की फिल्म की आलोचना कर रहे थे और इसे एक बकवास फिल्म कह रहे थे और अब ये एल्विश यादव खुद बिग बॉस में दिख रहे हैं। जिस पल से ध्रुव ने ये वीडियो पोस्ट किया है उसी पल से ये ट्रेंड कर रहा है। फैंस उनके इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं इसके साथ ही बिग बॉस जैसे रियालिटी शो की आलोचना भी कर रहे हैं।

Latest

Don't miss

Gadar 2 Day 43 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का के ‘तारा सिंह’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 43 वें दिन किया सिर्फ इतना कलेक्शन

Gadar 2 Day 43 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) स्टारर फिल्म गदर 2 को फैंस की ओर...

Tanuja Birthday: धर्मेंद्र ने जब नशे में कर दी ऐसी हरकत, तनुजा ने जड़ दिया थप्पड़

Tanuja Birthday: 70 के दशक की फेमस अदाकारा और काजोल (Kajol) की मां तनुजा (Tanuja) का आज जन्मदिन है। एक्ट्रेस का जन्म 23 सितंबर...

Prem Chopra  Birthday: बनना चाहते थे हीरो, बन गए विलेन जिसके खौफ से पति छिपा लेते थे अपनी बीवियां

Prem Chopra  Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) इंडस्ट्री का वो नाम है जिनके नाम से लोग अपनी बीवीयों को छिपा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here