-विज्ञापन-

Oscar 2023: ऑस्कर में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, पोस्ट में किया चौंकाने वाला खुलासा

Oscar 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बताया कि वे ऑस्कर में हॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ अवॉर्ड शो प्रेजेंट करती नजर आएंगी।

Oscar 2023: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस बात की घोषणा की है कि वे आने वाले ऑस्कर में हॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ अवॉर्ड शो प्रेजेंट करती नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को यह खबर दी है। इस पोस्ट के बाद दीपिका पादुकोण के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

जल्द ही आएगा ऑस्कर 2023 (Oscar 2023)

ऑस्कर 2023 जल्द ही आने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी हर इंडस्ट्री में इसकी चर्चा है और हो भी क्यों न ऑस्कर इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा अवॉर्ड है जिसे पाने का सपना आज भी हजारों सुपरस्टार्स देखते हैं। हर साल लाखों आर्टिस्ट के साथ ही फैंस की भी इस अवॉर्ड पर नजर रहती है। इतने बड़े अवार्ड शो के होस्ट पर भी लोगों की नजर रहती है।

दीपिका पादुकोण ने दिया फैंस को सरप्राइज (Deepika Padukone)

इस कड़ी में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने खुलासा किया है कि वे इस साल के ऑस्कर 2023 को प्रेजेंट करने वाली हैं। दीपिका पादुकोण ने खुद सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक फोटो पोस्ट की है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में ऑस्कर 2023 को भी मेंशन किया है।

दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे ये स्टार्स  (Deepika Padukone In Oscar 2023)

उन्होंने पोस्ट में उन स्टार्स की लिस्ट शेयर की है जो ऑस्कर 2023 को होस्ट करने वाले हैं। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण के साथ-साथ रिज अहमद, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जोई सलदाना, एमिली ब्लंट और साथ ही साथ ब्लंट और ग्लेन क्लोज भी शो को होस्ट करते हुए दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ेंः सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, खबर सुन फैंस के उड़े होश

फैंस में मची खलबली

लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम देखने के बाद मीडिया में उनकी ही चर्चा हो रही है। बॉलीवुड के साथ ही साथ पूरे इंडिया के लिए यह बेहद की खास खबर है। अब इस खबर के बाद दीपिका के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है। यही नहीं खुद रणवीर सिंह ने भी वाइफ की पोस्ट पर इमोजी शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है। साथ ही साथ उनकी बहन ने भी उनके इस पोस्ट पर कमेंट किया है।

इस फिल्म पर है इंडिया की नजर (RRR In Oscar 2023)

बात करें बॉलीवुड की तो इस बार साउथ की सुपरहिट फिल्म आरआरआर को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया है। इसके चलते इस बार इंडिया के लिए यह ऑस्कर काफी स्पेशल है।

Latest

Don't miss

IPL 2023 Opening Ceremony: तमन्ना और रश्मिका ने लगा दी आग, तो अरिजीत ने लूटी महफिल, यहां देखे IPL की ओपनिंग सेरेमनी

IPL 2023 Opening Ceremony:  इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी काफी शानदार हुई। चार साल के बाद पहली बार आईपीएल की...

The Family Man 3: फैमिली मैन 3 के फैंस के लिए बुरी खबर, रिलीज को लेकर आई बड़ी अपडेट!

The Family Man 3: वेटरन एक्टर मनोज बाजपेयी की ओटीटी की पॉपुलर वेब सीरीज की बात करें तो इसमें द फैमिली मैन का नाम...

Citadel Trailer: ‘सिटाडेल’ के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा का अंदाज देख फैंस बोले-ये वेब सीरीज तो बवाल…….

Citadel Trailer: बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। अभिनेत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here