TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Chhath Pooja 2023: छठी मैया की भक्ति में लीन दिखीं Akshra Singh, नया गाना शेयर कर बताई महापर्व की महत्वता

Chhath Pooja 2023: दिवाली के बाद अब महापर्व छठ पूजा को लेकर धूम मची हुई है। आज यानी 17 नवंबर से यह पावन पर्व शुरू हो रहा है। इसमें सूर्य देव और षष्ठी माता (Akshra Singh) की पूजा-अर्चना होती है। छठ महापर्व की धूम आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक है। हाल ही में भोजपुरी […]

Chhath Pooja 2023: दिवाली के बाद अब महापर्व छठ पूजा को लेकर धूम मची हुई है। आज यानी 17 नवंबर से यह पावन पर्व शुरू हो रहा है। इसमें सूर्य देव और षष्ठी माता (Akshra Singh) की पूजा-अर्चना होती है। छठ महापर्व की धूम आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक है। हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर नए गाने का वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस छठ पूजा की (Chhath Pooja 2023) तैयारी करती नजर आ रही हैं। यह भी पढ़ें- Chhath 2023: पवन सिंह और सोनू निगम का गाना ‘जय छठी मइया’ हुआ वायरल, मिले 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज

छठी मैया की भक्ति में लीन अक्षरा (Chhath Pooja 2023)

शेयर किए गए इस वीडियो में अक्षरा बैठकर गाने का रियाज करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। छठ के पावन अवसर पर उनका यह गाना फैंस को भक्ति भाव की भावना से सराबोर कर रहा है। देश के कई राज्यों में छठ का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें जलते-डूबते सूरज की पूजा की जाती है। अक्षरा के नए पोस्ट को देखकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं।

 'छठ मां के लिए तैयारी शुरू'

अक्षरा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक्ट्रेस जमीन पर बैठी हुईं रियाज कर रही हैं। म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पर अक्षरा अपने साथियों के साथ रियाज करने की प्रैक्टिस कर रही हैं, वीडियो में अक्षरा के चेहरे आप खुशी साफ देख सकते हैं। वीडियो शेयर करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, 'छठ मां के लिए तैयारी शुरू। जय छठी मैया।'

नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत

बता दें कि बिहार में छठ पर्व का खासा उत्साह देखने को मिलता है। यह महापर्व चार दिनों तक चलता है। इसमें व्रती पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती है। छठ व्रत को कठिन व्रतों में एक माना गया है। इस साल छठ पर्व की शुरुआत आज यानी 17 नवंबर 2023 से हो रही है। इस दिन व्रती नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत करेंगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.