Sridevi 4th Death Anniversary: श्रीदेवी को याद कर बोनी कपूर ने कर दिया ऐसा पोस्ट, सब हो गए इमोशनल
boney kapoor with shridevi
Sridevi 4th Death Anniversary: बॉलीवुड की टॉप अदाकारा श्रीदेवी की आज डेथ एनिवर्सरी है। श्रीदेवी की 24 फरवरी 2018 में बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी।
श्रीदेवी परिवार की एक शादी में शामिल होने दुबई गई थीं। आज उन्हें इस दुनिया से गए पूरे पांच साल हो गए हैं। ऐसे में करीबियों से लेकर इंडस्ट्री के कई स्टार्स उन्हें याद कर रहे हैं। श्रीदेवी (Shridevi) की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। आज भी उनके फैंस को ये विश्वास नहीं होता कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं।
पोस्ट के जरिए किया श्रीदेवी को याद
उनके पति और प्रोड्यूसर बोनी कपूर के लिए आज का दिन बेहद मुश्किल है। हर साल की तरह ही आज भी उन्होंने अपनी पत्नी की याद में एक कई सारें पोस्ट किए हैं। यहीं नहीं उनकी बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने भी एक पोस्ट के जरिए अपनी मां को याद किया है।
बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने शेयर की तस्वीरें
बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर श्रीदेवी (Shridevi) की याद में पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट को पढ़कर लोग काफी इमोशनल सा रिएक्शन दे रहे हैं। पोस्ट में बोनी कपूर ने श्रीदेवी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही उनकी याद में लिखा भी है। बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीदेवी के साथ अपनी पहली तस्वीर भी शेयर की। यह तस्वीर 1984 में ली गई थी।
70 के दशक की टॉप एक्ट्रेस
श्रीदेवी के जाने से बोनी कपूर बुरी तरह टूट गए। बेटियों-जान्हवी और खुशी का भी बुरा हाल हो गया। बोनी कपूर वक्त-वक्त पर उनसे जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। श्रीदेवी (Shridevi) अपने दौर की टॉप क्लास की एक्ट्रेस थी। उन्होंनो 70 से 90 के दशक के बीच कई सुपर-हिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में से कई तो आज भी लोगों की जुबान पर हैं।
श्रीदेवी को 70 के दशक की सबसे बेहतरीन अदाकारा माना जाता था। श्रीदेवी (Shridevi) की बेटी भी आज फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं। अक्सर उनकी बेटियां और पति बोनी कपूर उनको पोस्ट के जरिए याद करते रहते हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.