TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

भोजपुरी स्टार Akshara Singh की राजनीति में एंट्री, ज्वाइन करेंगी PK की पार्टी

Bhojpuri Actress Akshara Singh Entry in Politics: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अब राजनीति में कदम रखने जा रही हैं।

IMAGE CREDIT: INSTAGRAM
Bhojpuri Actress Akshara Singh Entry in Politics: भोजपुरी सिनेमा में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का बड़ा नाम है और अक्षरा की गाने और फिल्में इंटरनेट पर धूम मचाते हैं। अक्षरा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा और पवन सिंह की केमिस्ट्री लोगों को काफी फेमस है और अक्षरा अक्सर ही अपने गानों और फिल्मों की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं, एक बार फिर एक्ट्रेस लाइमलाइट में आ गई हैं, लेकिन इस बार इसकी वजह कुछ नई है।

राजनीति में उतरेंगी अक्षरा (Bhojpuri Actress Akshara Singh Entry in Politics)

https://www.instagram.com/p/Cz_hg6QBWU7/ भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब अक्षरा सिंह (Akshara Singh) राजनीति में एंट्री लेने जा रही हैं। जी हां, एक्ट्रेस चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ पीके के अभियान जन सुराज से जुड़ने जा रही हैं। अभियान जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर खुद उन्हें सदस्यता दिलवाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रशांत से मिलने के बाद अक्षरा ने उनकी पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि पीके की पार्टी ने साल 2024 के टिकट के लिए भी भोजपुरी एक्ट्रेस को भरोसा दिया है।

लोकसभा चुनाव में लड़ेंगी अक्षरा? (Bhojpuri Actress Akshara Singh Entry in Politics)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोपहर 3 बजे पटना में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जहां अक्षरा आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाले 'जन सुराज' आंदोलन में शामिल होने का ऐलान करेंगी। अक्षरा ने प्रशांत किशोर की पार्टी का दामन थामने के लिए इसलिए भी चुना है, क्योंकि बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर का सिक्का चलता है। वो बिहार की राजनीति में काफी टाइम से एक्टिव हैं और लोगों के बीच उनकी बहुत पॉपुलैरिटी भी है।

भोजपुरी स्टार्स थाम चुके हैं राजनीति का दामन

अक्षरा सिंह ही नहीं उनसे पहले कई भोजपुरी स्टार्स भी राजनीति का हाथ थाम चुके हैं। इस तरह जन सुराज आंदोलन से जुड़कर अक्षरा कई भोजपुरी सितारों के नक्शेकदम पर चल रही हैं, जो सक्सेसफुल राजनीतिक पारी खेल चुके हैं। इन लिस्ट में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' का नाम शुमार है और ये तीनों ही स्टार्स बीजेपी पार्टी का हिस्सा हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.