मनचलों से तंग आकर अक्षरा सिंह ने किया ये काम, जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो
Akshara Singh A Ha A Ha Video
Akshara Singh A Ha A Ha Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को कौन नहीं जानता। इंडस्ट्री से लेकर सोशल मीडिया तक एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इन्ही फैंस के लिए अक्षरा एक से बढ़कर एक हिट फिल्में और गाने लेकर आती रहती हैं। इस कड़ी में हम बात कर रहे हैं उस गाने की जिसे अक्षरा ने हाल ही में रिलीज किया था और इस गाने पर ताबड़तोड़ व्यूज आ रहे हैं।
“ऐ हा ऐ हा” ने मचाया धमाल (Akshara Singh A Ha A Ha Video)
भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह फैंस के लिए एक से बढ़कर एक हिट एल्बम, गाने और फिल्में लेकर आती हैं। इस कड़ी में अभी हाल ही में अक्षरा सिंह का गाना “ऐ हा ऐ हा” (A Ha A Ha) रिलीज हुआ था जिसने सोशल मीडिया पर अच्छा खासा बज बनाकर रखा हुआ है।
धमाल मचा रहा वीडियो
बात करें वीडियो की इसमें अक्षरा सिंह एक दम साधारण सी गांव की लड़की के रोल में हैं जो हमेशा की तरह खेत में लकड़िया चुनने के लिए गई हैं। इसी दौरान कुछ लड़कों की नजर उनपर पड़ती है और वो उन्हें परेशान करने की नियत से ताने कसने लगते हैं। सीधी साधी अक्षरा उन्हें अपने तरीके से जवाब देने की ठानती हैं और इसी दौरान शुरू होता है गाना “ऐ हा ऐ हा” जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह गाना अक्षरा सिंह एंटरटेनमेंट म्यूजिक चैनल पर रिलीज किया गया है जिस पर अबतक लाखों व्यूज आ चुके हैं।
अक्षरा सिंह ने दी आवाज
एक बार फिर फैंस को अक्षरा सिंह का ये अंदाज बेहद पसंद आया है। जब अक्षरा से इस गाने के बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह भोजपुरी के लोगों के साथ भोजपुरी पसंद करने वाले सभी लोगों का मनोरंजन करने वाला है।आप भी इस गाने को देखें–सुने और अपना आशीर्वाद दें। बात करें गाने की तो इस गाने को अक्षरा सिंह और रोशन सिंह ने मिलकर गाया है। वहीं छोटू यादव ने इसे लिखा और रोशन सिंह ने ही कंपोज किया है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.