TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Arjun Kapoor With Boney Kapoor: पापा के साथ Live Concert एन्जॉय करते दिखे अर्जुन कपूर, लिखा- सपना पूरा हुआ !

Arjun Kapoor With Boney Kapoor: बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर कभी न कभी, किसी न किसी वजह से खबरों में ही रहते हैं। बात चाहे प्रोफेशनल लाइफ की हो या फिर पर्सनल लाइफ की, अर्जुन कपूर को अक्सर सुर्खियों में देखा गया है। एक बार फिर अर्जुन कपूर की चर्चा हो रही है। दरअसल एक्टर अपने […]

Arjun Kapoor With Boney Kapoor: बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर कभी न कभी, किसी न किसी वजह से खबरों में ही रहते हैं। बात चाहे प्रोफेशनल लाइफ की हो या फिर पर्सनल लाइफ की, अर्जुन कपूर को अक्सर सुर्खियों में देखा गया है। एक बार फिर अर्जुन कपूर की चर्चा हो रही है। दरअसल एक्टर अपने पापा के साथ विदेश में मस्ती कर रहे हैं जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

पापा साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor With Boney Kapoor)

अभी हाल ही में एक्टर को अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ वेकेशन्स एन्ज्वॉय करते हुए देखा गया था। कपल ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल से वेकेशन्स की ढेर सारी फोटोज पोस्ट की थी। कपल की फोटो पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए थे। इसके बाद दोनों इंडिया वापस लौट आए थे। अब एक बार फिर अर्जुन कपूर वेकेशन एन्ज्वॉय कर रहे हैं। इस बार वे अपने पापा और डायरेक्टर बोनी कपूर (Boney Kapoor) के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। खुद अर्जुन ने इस बात की जानकारी दी है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने पापा (Boney Kapoor)  के साथ अपनी एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक लाइव शो के लिए बेहद ही एक्साइटेड नजर आ रहे हैं जिसका जिक्र उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस वीडियो में अपनी सिस्टर्स को भी याद किाया है।अर्जुन कपूर इस वीडियो में अपनी अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के लिए भी बोलते हुए नजर आए।  

अर्जुन कपूर ने सिस्टर्स को किया मिस

कुछ सेकेंड्स के इस वीडियो में अर्जन कपूर ने कई सारी लोकेशन्स के शार्ट्स डाले हैं जिसमें वे पापा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे हैं। जिस पल से अर्जुन ने ये वीडियो शेयर किया है लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर और बोनी कपूर को काफी लंबे समय के बाद साथ में देखा गया है। इसके चलते ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.