-विज्ञापन-

Anushka Sharma at Mahakaleshwar Ujjain: खराब गेम के बाद पत्नी अनु्ष्का शर्मा के साथ महाकाल में दिखे विराट कोहली

Anushka Sharma: इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को महाकाल के दरबार में देखा गया। दोनों ने सुबह चार बजे दर्शन किए।

Anushka Sharma at Mahakaleshwar Ujjain: इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को महाकाल के दरबार में देखा गया। तीसरी टेस्ट की हार के बाद स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ आज सुबह महाकाल में अर्जी लगाई। दोनों ने सुबह चार बजे महाकाल बाबा के दर्शन किए। साथ ही साथ उन्होंने भस्म आरती में भी हिस्सा लिया।

आज सुबह उज्जैन में किए दर्शन (Anushka Sharma at Mahakaleshwar Ujjain)

विराट कोहली को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आज सुबह उज्जैन में देखा गया। विराट-अनुष्का डेढ़ घंटे तक नंदी हॉल में बैठे दिखाई दिए। आरती के बाद दोनों ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पंचामृत पूजन अभिषेक किया। कपल के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर आने के बाद से ही दोनों खबरों में हैं।

ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आया कपल (Virat And Anushka)

वीडियो और फोटोज में साफ दिख रहा है कि किस तरह से कपल ने पारंपरिक कपड़ों में भगवान के दर्शन किए। जहां एक तरफ अनुष्का ने साड़ी पहन रखी है तो वहीं दूसरी ओर पति विराट ने धोती और रुद्राक्ष की माला पहनकर भगवान के दर्शन किए। साथ ही साथ दोनों के माथे पर चंदन भी लगा हुआ था।

 

फील्ड पर रहा खराब प्रदर्शन

बता दें कि इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में हार का मुंह देखना पड़ा। अब इंडियन टीम के पास 9 मार्च से होने वाले टेस्ट मैट का मौका है। इससे पहले टीम के खिलाड़ी को उज्जैन में बाबा के दर्शन करते हुए देखा गया। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कपल को किसी धार्मिक स्थल पर देखा गया। इससे पहले भी कई बार दोनों को तीर्थ स्थल पर माथा टेकते देखा गया।

ये भी पढ़ेंः जब सेट पर लड़की ने बोल दिया रणबीर कपूर को अंकल, एक्टर के उड़े होश

अन्य स्टार्स भी लेते हैं आशीर्वाद

यही नहीं अभी हाल ही में क्रिकेटर के एल राहुल को भी पत्नी आथिया शेट्टी के साथ महाकाल के दरबार में देखा गया था। दर्शन के बाद विराट ने मीडिया से जय महाकाल कहा। अनुष्का ने कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेकर बहुत अच्छा लगा।

Latest

Don't miss

Rakesh Roshan: करण अर्जुन में इस एक्टर की बदल सकती थी किस्मत, हाथ से निकल गई ब्लॉक बस्टर फिल्म

Rakesh Roshan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राकेश रोशन इंडस्ट्रि का...

RRR: फिल्म ने पूरा किया एक साल, खुद S. S. Rajamouli के बेटे ने किया इमोशनल पोस्ट

RRR: फिल्म "आरआरआर" को रिलीज हुए एक साल पूरा...

Farzi: शाहिद कपूर की इस वेब सीरीज के आगे सब “फर्जी”, तोड़ दिए Mirzapur 2 के भी Records

Farzi: शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी को लेकर...

Vicky Kaushal: विक्की कौशल ने ताज डिवाइडेड बाय ब्लड देख कही ये बात, बोले-नसीरुद्दीन शाह…..

Vicky Kaushal: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने हाल ही में अपने इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने एक वेब सीरीज ताज...

Rakesh Roshan: करण अर्जुन में इस एक्टर की बदल सकती थी किस्मत, हाथ से निकल गई ब्लॉक बस्टर फिल्म

Rakesh Roshan: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राकेश रोशन इंडस्ट्रि का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में काम किया हैं। इसके साथ ही उन्होंने...

Kapil Sharma: अपने शो में इस शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकते कपिल शर्मा, मेकर्स ने किया ऐलान

Kapil Sharma: कपिल शर्मा के शो को लेकर खुद कपिल शर्मा ने एक खुलाास किया है। दरअसल कपिल शर्मा हाल ही में करीना कपूर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here