Amitabh Bachchan Anushka Sharma Bike Ride Video: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और अनुष्का शर्मा को हाल ही में बाइक राइड करते हुए देखा गया लेकिन दोनों ही स्टार्स को यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल दोनों ही सेलेब्स बिना हेलमेट के बाइक राइड कर रहे थे। अब इस मामले में मुंबई ट्रैफिक पुलिस का जवाब आया है।
बाइक राइड करते दिखे स्टार्स (Amitabh Bachchan Anushka Sharma Bike Ride Video)
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को हाल ही में मुंबई में बाइक राइड करते हुए देखा गया। दरअसल एक्टर ने शूट पर जल्दी पहुंचने के लिए एक फैन से लिफ्ट ली थी। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी थी। इसके बाद ही एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने बॉडीगॉर्ड के साथ बाइक राइड करते हुए दिखाई दे रही हैं। दोनों ही सेलेब्स के वीडियो में जो सबसे खास बात है वो यह कि दोनों ही स्टार्स बिना हेलमेट के बाइक राइड करते हुए दिखाई दिए हैं। जिसके बाद दोनों की शिकायत मुंबई पुलिस से की गई है।
अमिताभ बच्चन ने किया था पोस्ट
कुछ वक्त पहले ही एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में एक्टर ने अपने फैन से शूटिंग पर टाइम पर पहुंचने के लिए मदद ली थी। उन्होंने जाम से निकलने और शूटिंग पर समय पर पहुंचाने में मदद करने के लिए अपने फैन का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘सवारी के लिए शुक्रिया दोस्त… आपको नहीं पता, लेकिन आपकी वजह से मैं समय पर शूटिंग पर पहुंचा। जाम से बचाने के लिए शुक्रिया।’ तस्वीर में अमिताभ एक मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे नजर आ रहे हैं।
अनुष्का शर्मा का वीडियो वायरल
वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी कही पहुंचने के लिए अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक राइड करते हुए नजर आईं। बता दें कि दोनों ही स्टार्स बिना हेलमेट के बाइक राइ़ड कर रहे थे जिसे देख कुछ लोगों ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस से सवाल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिाय पर दोनों ही स्टार्स के लिए लोग तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं। एक यूजर ने तो मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, ‘सवार और पिछली सवारी दोनों बिना हेलमेट के हैं। मुंबई पुलिस कृपया ध्यान दें!’ अमिताभ बच्चन की फोटो पर प्रतिक्रिया करते हुए मुंबई पुलिस ने कहा कि ‘हमने इस मामले को ट्रैफिक ब्रांच के साथ साझा किया है।’
मुंबई पुलिस ने दिया जवाब
इसी तरह अनुष्का शर्मा के वीडियो पर एक यूजर ने मुंबई पुलिस को टैग किया और लिखा, ‘मुंबई पुलिस नो हेलमेट?’ इसके जवाब में, मुंबई पुलिस ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को इसके बारे में सूचित कर दिया गया। दरअसल दोनों ट्वीट में मुंबई ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी टैग किया गया था।