OMG 2 Teaser: अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी फेम फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। इसके साथ ही एक बार फिर फैंस में इसे लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है।
रिलीज हुआ फिल्म का टीजर (OMG 2 Teaser)
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओएमजी का दूसरा पार्ट जल्द ही रिलीज होने वाला है। उससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस धमाकेदार टीजर में आस्तिक और नास्तिक, भगवान और आस्था पर चर्चा की गई है। महाकाल के जयकारों से गूंजता बैकग्राउंड म्यूजिक जबरदस्त लग रहा है।
आइए बात करते हैं टीजर की तो टीजर की शुरुआत में आवाज सुनाई देती है, ‘ईश्वर है या नहीं इसका प्रमाण इंसान आस्तिक या नास्तिक होकर दे सकता है पर भगवान अपने बनाए हुए बंदों में कभी भेद नहीं करता। फिर चाहें नास्तिक कांजीलाल मेहता हो या आस्तिक कांतिशरण। तकलीफ में लगाई गई पुकार हमेशा उसे अपने बंदों तक खींच ही लाती है’।
अक्षय कुमार की जबरदस्त एंट्री
फिर होती है अक्षय कुमार की एंट्री। मंत्रोच्चार के बीच अक्षय कुमार, वहीं मंदिर में नजर आते हैं परेश रावल। दूसरी तरफ पंकज त्रिपाठी महाकाल की पूजा में डूबे नजर आते हैं। इस बीच रेलवे स्टेशन का दृश्य भी टीजर में दिखाया गया है, जिसमें एक किशोर उम्र का लड़का रेल की पटरियों पर खड़ा नजर आता है और सामने से रफ्तार में एक ट्रेन चली आती है।
रख विश्वास 🙏#OMG2Teaser out now. #OMG2 in theatres on August 11. pic.twitter.com/huoKuAIKw9
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 11, 2023
बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। टीजर में वह भगवान शिव की पूजा-पाठ में डूबे पंकज त्रिपाठी को साक्षात दर्शन देते नजर आए हैं। इस फिल्म के टीजर ने फैंस में फिल्म को लेकर अच्छा-खासा बज बना दिया है। बता दें कि यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।