-विज्ञापन-

Aashka Goradia Pregnant: जल्द मां बनने वाली हैं आशका गोराडिया, बेहद ही क्यूट वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी

Aashka Goradia Pregnant: टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) से जुड़ी गुड न्यूज सामने आई है। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं।

Aashka Goradia Pregnant: टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) से जुड़ी गुड न्यूज सामने आई है। एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

मां बनने वाली हैं आशका गोराडिया (Aashka Goradia Pregnant)

एक दौर में टीवी इंडस्ट्री की बेहद ही फेमस एक्ट्रेस रह चुकीं आशका गोराडिया जल्द ही मां बनने वाली हैं। मदर्स डे के मौके पर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद ही प्यारा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। अदाकारा ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा, ‘मदर्स डे के दिन, ये और भी खास हो जाता है। हमारा परिवार 1 और सदस्य के साथ इस नवंबर में बढ़ जाएगा। हमें शुभकामनाएं दीजिए जिस सफर पर हम निकले हैं। बीच बेबी रास्ते में है।’

सेलेब्स दे रहे बधाई

आका गोराडिया ने बेहद ही प्यारे वीडियो के जरिए बताया है कि वह और उनके पति जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जमकर कमेंटस् की बरसात हो रही है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनकी गुड न्यूज पर ढेर सारी बथाइयां दे रहे हैं। इस लिस्ट में हिना खान, टीना दत्ता, दिव्यांका त्रिपाठी समेत कई फेमस सेलेब्स भी शामिल हैं। आशका गोराडिया की बेस्ट फ्रेंड टीना दत्ता ने इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘हे भगवान… बच्चे की ढेर सारी बधाइयां… बहुत एक्साइटेड हूं। तुम दोनों अमेजिंग पैरेंट्स बनोगे।’

2017 में रचाई थी शादी

वहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा, ‘दोनों को ढेर सारी बधाइयां, क्या खबर है।’ जूही परमार ने कमेंट कर लिखा, ‘मदर्स डे के दिन ये बेहतरीन खबर है। दोनों को ढेर सारी बधाइयां। हमेशा ढेर सारा प्यार। नन्हें मेहमान का इंतजार है।’ बता दें कि साल आशका गोराडिया ने 2017 में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड और योगा इंस्ट्रक्टर ब्रेंट गोबले के साथ शादी की थी। इसके बाद ये कपल मुंबई छोड़ गोवा में शिफ्ट हो गया। अब शादी के 6 साल बाद आशका गोराडिया ने इस गुड न्यूज का ऐलान किया है।

Latest

Don't miss

Skoda ने बंद की अपनी ये धांसू सेडान, जानें क्या रही वजह

Skoda Superb: स्कोडा ने अपनी धाकड़ सेडान कार सुपर्ब...

Renault की कारों पर बंपर डिस्काउंट, 67 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर, जानें पूरी डिटेल

Renault Triber: फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनो अपनी कारों...

Skoda ने बंद की अपनी ये धांसू सेडान, जानें क्या रही वजह

Skoda Superb: स्कोडा ने अपनी धाकड़ सेडान कार सुपर्ब की बिक्री भारतीय बाजार में अब बंद कर दी है। कंपनी ने अपनी इस धांसू...

अब महंगे पेट्रोल की चिंता खत्म, सुजुकी ने तैयार की इथेनॉल से चलने वाली बाइक, जानें फुल डिटेल

Suzuki V-Strom SX: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपनी कुछ टू व्हीलरों को अपडेट किया है। जिसके बाद अब यह स्कूटर और बाइक 20 फीसदी...

Renault की कारों पर बंपर डिस्काउंट, 67 हजार रुपये का अधिकतम ऑफर, जानें पूरी डिटेल

Renault Triber: फ्रेंच कार निर्माता कंपनी रेनो अपनी कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट स्कीम फिलहाल 30 जून 2023 तक लागू...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here