---विज्ञापन---

यश की पत्नी राधिका ने शेयर की 500वीं फैमिली फोटो, फैंस हुए एक्साइटेड

Yash Famliy Pic: रॉकिग स्टार यश (Yash) की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं, उनका स्वैग लोगों के सिर चढ़कर बोलता हैं। यश की फिल्म केजीएफ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था जिसके बाद यश को लोगों का खूब प्यार मिला। वहीं वो अक्सर अपने परिवार संग नजर आते है। यश की पत्नी राधिका सोशल मीडिया […]

Yash Famliy Pic: रॉकिग स्टार यश (Yash) की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं, उनका स्वैग लोगों के सिर चढ़कर बोलता हैं। यश की फिल्म केजीएफ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था जिसके बाद यश को लोगों का खूब प्यार मिला। वहीं वो अक्सर अपने परिवार संग नजर आते है। यश की पत्नी राधिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक (Yash Famliy Photo) फोटो शेयर की है जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

राधिका पंडित (Radhika Pandit) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फैमिली फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में राधिका अपने पति यश और बच्चों आयरा-यथर्व (Ayra And Yatharv) के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए राधिका ने बताया कि, उनकी ये 500वीं फोटो है। राधिका ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरी 500वीं तस्वीर के लिए कुछ खास।’ यश की बात करें तो, वो सिनेमा के ‘एंग्री मैन’ (Angry Man) के रूप में बनकर उभरे हैं।

 

और पढ़िए – राणा दग्गुबाती ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में काम करने से किया मना, जानें क्यों?

 

यश की इस फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और दोनों बच्चों की क्यूटनेस पर फिदा हो रहे हैं। इतना ही फैंस उनकी तस्वीर पर खूब कमेंट कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यश को सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी काफी पसंद किया जाता है। यश के पास काफी सारी फिल्में हैं जिसमें वो नजर आने वाले हैं। यश जल्द ही केजीएफ चैप्टर-3 में भी नजर आएंगे। इसी के साथ वो ‘बघीरा’ में नजर आएंगे जिसकी कहानी ‘केजीएफ’ के निर्देशक प्रशांत नील ने लिखी है।

 

और पढ़िए – ट्रेलर से पहले सामने आया विजय देवरकोंडा का लुक, फैंस में मची खलबली

 

‘बघीरा’ में फिल्म ‘उग्राम’ से लोकप्रियता हासिल करने वाले श्री मुरली मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। ऐसा माना जा रहा है कि रोकिंग स्टार यश इस एक्शन ड्रामा के लिए एक सख्त पुलिस वाले की भूमिका निभाएंगे। बघीरा के अगले साल बाहर होने की उम्मीद है और इसकी शूटिंग कर्नाटक और हैदराबाद में की जाएगी। वहीं फैंस एक बार फिर यश को पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

 

यहाँ पढ़िएटॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 06, 2022 05:30 PM