---विज्ञापन---

What! ‘लाइगर’ के फ्लॉप के साथ विजय देवरकोंडा को दूसरा बड़ा झटका, इस प्रोजेक्ट पर लगा ताला

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘लाइगर’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म सिनेमाघरों में काफी बुरी तरह फ्लॉप हुई है, और इसी के साथ विजय देवरकोंडा का बॉलीवुड डेब्यू भी फ्लॉप रहा है। लाइगर को पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया था और करण जौहर […]

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘लाइगर’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म सिनेमाघरों में काफी बुरी तरह फ्लॉप हुई है, और इसी के साथ विजय देवरकोंडा का बॉलीवुड डेब्यू भी फ्लॉप रहा है। लाइगर को पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया था और करण जौहर ने इसको प्रोड्यूस किया था। और अब इस फिल्म के फ्लॉप होने का असरविजय देवरकोंडा के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है।

यहाँ पढ़िए  ‘सूर्या 42’ का मोशन टीजर रिलीज, इस बॉलीवुड हसीना संग रोमांस फरमाएंगे एक्टर

विजय देवरकोंडा की जन गण मन

विजय देवरकोंडा के पुरी जगन्नाथ के साथ ‘जन गण मन’ (Jana Gana Mana) फिल्म करने की जानकारी थी। कुछ महीने पहले फिल्म के दो शेड्यूल भी डिब्बाबंद किए गए थे। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, जन गण मन को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है और इसके पीछे की वजह ‘लाइगर’ है जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है। मेकर्स ने सही समय पर सही फैसला लिया है। जन गण मन, पुरी जगन्नाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट था और वह 200 करोड़ रुपये के बजट पर ये फिल्म बनाने की सोच रहे थे। लेकिन अब लाइगर की असफलता के बाद फिल्म ‘जन गण मन – JGM’को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। लाइगर फिल्म के फ्लॉप के बाद फैंस ने विजय देवरकोंडा को बोला था कि वो पूरी जगन्नाथ के साथ काम न करें क्योंकि उन्होंने ही लाइगर को डायरेक्ट किया था।

चर्मी कौर का क्या है कहना

बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड के बीच रिलीज हुई फिल्म ‘लाइगर’ फ्लॉप होने के बाद ये अफवाह आ रही है कि विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म ‘जन गण मन’ का काम रोका जा रहा है। इन सब के बीच ये बात भी सामने आ रही है कि चर्मी कौर और पुरी जगन्नाथ ने अपने-अपने बिजनेस अलग कर लिए हैं। चर्मी कौर ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से अपने फैंस को हैरान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा ‘अफवाहें..अफवाहें..अफवाहें.. सभी अफवाहें गलत हैं या कहें झूठी हैं! काम प्रगति पर है.. RIP rumours!!। हालांकि, उन्होंने अपने इस पोस्ट में एक बार भी ‘जन जन मन’ की बात नहीं की है। लोगों के मन में अब ये सवाल है की क्या ‘जन गण मन’ फिल्म पर काम चालू है या फिल्म बंद हो गई है।

यहाँ पढ़िए प्रेग्नेंट महिला की कहानी दर्शाती है ‘यशोदा’, सस्पेंस-इमोशन से भरपूर टीजर

मनेश बाबू करने वाले थे ‘जन गण मन’ में काम

जन गण मन में काम करने के लिए विजय देवरकोंडा से पहले महेश बाबू को लेने की बात चल रही थी। लेकिन डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की उनके साथ कुछ बात नहीं बन पाई। विजय देवरकोंडा ने लाइगर की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ से फिल्म ‘जन गण मन’ के बारे में खुद बात की थी। जिसके बाद पुरी जगन्नाथ ने विजय को इस फिल्म की कहानी सुनाई। विजय को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई और उन्होंने डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ के साथ ये फिल्म बनाने का डिसीजन लिया। और इस फिल्म को 2023 में 3 मार्च को रिलीज करने का सोचा गया था।

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 09, 2022 05:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.