Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

यूरोप से हैदराबाद लौटे विजय देवरकोंडा, कैजुअल लुक में दिखा एक्टर का स्वैग

Tollywood News: विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) साउथ के जाने माने एक्टर हैं जिनकी फिल्मों का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता हैं। विजय देवरकोंड़ा काफी दिनों से यूरोप गए हुए थे जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। वहीं अब वो यूरोप से हैरादाबाद लौट आए हैं। हवाई अड्डे पर उनकी तस्वीरों को […]

Tollywood News: विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) साउथ के जाने माने एक्टर हैं जिनकी फिल्मों का फैंस को हमेशा ही इंतजार रहता हैं। विजय देवरकोंड़ा काफी दिनों से यूरोप गए हुए थे जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। वहीं अब वो यूरोप से हैरादाबाद लौट आए हैं। हवाई अड्डे पर उनकी तस्वीरों को कैमरे में कैद किया गया। इस दौरान विजय देवरकोंड़ा (Vijay Devarakonda Spotted) बेहद ही कैजुअल लुक में नजर आए।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि, विजय देवरकोंडा बैगी ट्राउजर के साथ सिंपल ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे है। इसके साथ ही उन्होंने काले रंग के स्पोर्ट्स शूज और सिल्वर कलर की घड़ी हाथ में पहनी हुई हैं जिसमें वो बहुत कुल नजर आ रहे हैं। विजय देवरकोंड़ा को देखकर भीड़ उमड़ गई और उनको देखकर फैंस में खुशी देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) मुंबई के लिए रवाना हुईं जहां उनको मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

 

और पढ़िएविजय देवरकोंडा ने यूरोप में की जमकर पार्टी, अर्जुन रेड्डी के अंदाज पर फिदा हुए फैंस

 

 

इस दौरान रश्मिका ने सफेद टी-शर्ट और काले रंग की डेनिम पहन रखी थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का हैंडबैग और एक रेड ब्लेजर हाथ में ले रखा था। कुछ दिनों पहले श्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरे जोरों पर थी लेकिन बाद में एक्टर विजय देवरकोंडा ने इन बातों को खारिज कर दिया। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो, रश्मिका मंदाना जल्द ही थलापति विजय संग स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी इसके साथ ही वो दुलकर सलमान के साथ भी फिल्म करने वाली हैं।

इतना ही नहीं एक्ट्रेस जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं जिसके सिलसिले में वो कई बार मुंबई भी आ चकी हैं। वहीं विजय देवरकोंडा की बात करें तो, हाल ही में वो फिल्म लाइगर में नजर आने वाले है जिसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे नजर आएंगी।

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

 

 

Click here  – News 24 APP अभी download करें

First published on: Apr 21, 2022 12:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.