TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

इतने करोड़ के घर में रहते हैं विजय देवरकोंडा, गाड़ियों का भी है शानदार कलेक्शन

Tollywood News: विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) साउथ के जाने माने एक्टर हैं। विजय देवरकोंडा की सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर का स्टारडम इतना शानदार है कि लोग उनको कॉपी तक करते हैं। विजय देवरकोंडा को अर्जुन रेड्डी के नाम से भी जाना जाता हैं और वो […]

Tollywood News: विजय देवरकोंडा (Vijay Devarakonda) साउथ के जाने माने एक्टर हैं। विजय देवरकोंडा की सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। एक्टर का स्टारडम इतना शानदार है कि लोग उनको कॉपी तक करते हैं। विजय देवरकोंडा को अर्जुन रेड्डी के नाम से भी जाना जाता हैं और वो फीमेल फैंस में उनकी लोकप्रियता काफी जबरदस्त हैं। वहीं आज एक्टर अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट (Vijay Devarakonda Birthday) कर रहे हैं। इस खास दिन पर हम आपको बताएंगे उनकी नेटवर्थ के बारे में। विजय देवरकोंडा का जन्मदिन 9 मई 1989 को हैदराबाद में हुआ। विजय ने भले ही एक टीवी स्टार के घर में जन्म लिया लेकिन उन्होंने खुद का नाम मेहनत से कमाया। विजय के पिता देवरकोंडा गोवर्धन राव साउथ इंडियन टीवी स्टार के नाम से पहचाने जाते है और इसी वजह से उन्होंने भी एक्टर बनने का सोचा।   और पढ़िएकाजल अग्रवाल ने मदर्स डे पर दिखाई बेटे की पहली झलक, फैंस ने लुटाया प्यार       विजय ने अपने मूवी करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म 'नुव्विला' से की थी जिसे काफी पंसद किया गया लेकिन उनको पहचान फिल्म अर्जुन रेड्डी से मिली जिसका हिंदी में रिमेक भी बन चुका हैं। विजय देवरकोंडा की गिनती आज सबसे पॉपुलर एक्टर में होती है। हालांकि, एक वक्त उनके पास रेंट देने के भी पैसे नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय देवरकोंडा 30 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के मालिक हैं। वो साल में 6 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई करते हैं। फिल्मों के साथ-साख विजय ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए कमाई करते हैं। विजय फिल्में में फीस के साथ-साथ फिल्मों से होने वाले प्रॉफिट में भी शेयर करते हैं।   और पढ़िएफिटनेस फ्रीक हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, करोड़ों खर्च कर घर में ही बना रखा है जिम     इतना ही नहीं वो ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए भी मोटी रकम चार्ज करते हैं।  रिपोर्ट्स की मानें तो विजय देवरकोंडा एक फिल्म के लिए करीब 5 से 7 करोड़ रुपए लेते है। वहीं, उन्हें फिल्म लाइगर के लिए 20 करोड़ रुपए फीस मिली है। एक्टर विजय देवरकोंडा के पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में बंगला है। ये बंगला उन्होंने 15 करोड़ रुपए में खरीदा है। विजय अपने माता-पिता और भाई आनंद के साथ इस नए घर पर रहते हैं। विजय ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी थी। इस घर की बालकनी से वो अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते है जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।     और पढ़िएसाउथ के इन स्टार्स के पास है खुद का प्राइवेट जेट, देखें लिस्ट   वहीं, विजय देवरकोंडा को गाड़ियों का भी बहुत शौक हैं। कार कलेक्शन की बात करें तो एक्टर को पास कई लग्जरी कार शामिल हैं। इन गाड़ियों में रेंज रोवर, मर्सडीज बेंज, ऑडी जैसी कार हैं। इनकी कीमत चार करोड़ रुपए से ज्याता बताई जाती है। इसी के साथ विजय को बाइक का भी शोक है और उनके पास कई महंगी स्पोर्ट्स बाइक भी है। विजय देवरकोंडा सोशल वर्क भी खूब करते हैं। वो बहुत ही दयालु इंसान हैं। विजय देवरकोंडा को उनकी फिल्म अर्जुन रेड्डी के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इस अवॉर्ड को उन्होंने नीलाम किया था। नीलामी में मिले 25 लाख रुपए उन्होंने मुख्यमंत्री आपदा राहत में डोनेट किए थे जिसके लिए उनकी काफी तारीफ भी हुई थी। इतना ही नहीं विजय देवरकोंडा अक्सर लोगों की मदद करते है और इन्ही दुआ का असर है कि आज उनके चाहने वालों की कमी नहीं हैं। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म 'लाइगर' (Liger) में नजर आने वाले है जिसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे नजर आएंगी। हाल में एक्टर ने अपनी फिल्म 'जन गण मन' की रिलीज डेट का ऐलान किया था जो कि अगले साल 3 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का लेखन भी पुरी ने ही किया है और ये एक्शन फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। इसी के साथ वो काफी सारे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे है जिसमें वो जल्द ही नजर आएंगे। एक्टर विजय की हर फिल्म में उनका लुक काफी दमदार होता है और अब देखना है कि उनकी ये फिल्में पर्दे पर कितना तहलका मचाती हैं।       यहाँ पढ़िए - टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें            Click Here -  News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.