Wednesday, 17 April, 2024

---विज्ञापन---

Vidyasagar Death: साउथ एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का निधन, इस बीमारी का हुए थे शिकार

Vidyasagar Death: फिल्म इंडस्ट्री में एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस मीना (Meena) के पति विद्यासागर (Vidyasagar) का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीना के पति विद्यासागर पहले से ही लंग्स की बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं कोविड 19 होने के बाद उनकी हालत और बिगड़ती चली गई। कहा […]

Vidyasagar Death: फिल्म इंडस्ट्री में एक बुरी खबर सामने आई है। साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस मीना (Meena) के पति विद्यासागर (Vidyasagar) का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीना के पति विद्यासागर पहले से ही लंग्स की बीमारी से जूझ रहे थे। वहीं कोविड 19 होने के बाद उनकी हालत और बिगड़ती चली गई।

कहा जा रहा है कि विद्यासागर पिछले कुछ महीनों से फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। इसके बाद उन्हें करोना ने जकड़ लिया, फिर उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। मीना साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं, उन्होंने एक नहीं, बल्कि कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।

एक्टर सरथकुमार ने ट्वीट करके शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही उनके परिवार के प्रति साहनभूति भी व्यक्त की है।सरथकुमार का ट्वीट पढ़ने के बाद हर कोई अपने-अपने तरीक से मीना की हिम्मत बंधा रहा है। दुख की इस घड़ी में एक्ट्रेस के चाहने वाले उनके परिवार के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं।

 

और पढ़िए – पृथ्वीराज सुकुमारन ने जाहिर की इच्छा, रजनीकांत को लेकर किया बड़ा खुलासा

 

मीना के पति विद्यासागर के निधन से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सामने आ रही जानकारी की मानें तो उनका अंतिम संस्कार आज यानी 29 जून को किया जाएगा। बता दें कि 2009 में मीना ने बेंगलुरु के बिजनेसमैन विद्यासागर से शादी की थी।

 

और पढ़िए – प्रभास के सिनेमा में 20 साल पूरे, इन फिल्मों में निभाए दमदार रोल

 

कपल की एक बेटी है, जिसका नाम नैनिका है। मीना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। बाद में उन्होंने फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया। 90 से लेकर 2000 के दशक तक वे इंडस्ट्री में छा गई थी। उन्होंने साउथ के करीब-करीब हर बड़े स्टार के साथ स्क्रीन शेयर की। बाद में उन्होंने फिल्मों में अपनी उम्र की हिसाब से रोल निभाने शुरू कर दिए थे। वे हाल ही में आई फिल्म दृश्यम 1 और 2 में नजर आई थी। वे आखिरी बार तेलुगु फिल्म सन ऑफ इंडिया में नजर आई थी।

 

 

यहाँ पढ़िए – टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 29, 2022 10:49 AM