Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: मुंबई में स्पॉट हुईं रश्मिका, श्रीवल्ली ने एक्सप्रेशन से जीता फैंस का दिल

Rashmika Mandanna Spotted: साउथ की दमदार और खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)  को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। हाल ही में उनको एक बार फिर स्पॉट किया गया जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस बेहद ही […]

Edited By : Neelu Sharma | Updated: Sep 5, 2022 13:28
Share :

Rashmika Mandanna Spotted: साउथ की दमदार और खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna)  को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। हाल ही में उनको एक बार फिर स्पॉट किया गया जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस बेहद ही क्यूट अंदाज में नजर आई जहां उन्होंने अपने एक्सप्रेशन से फैंस का दिल जीत लिया।

यहाँ पढ़िए ‘सीता रामम’ के आगे ‘बीस्ट’ और ‘वलिमै’ जैसी फिल्में ढेर!

मुंबई में स्पॉट हुईं रश्मिका मंदाना

दरअसल, रश्मिका को मुंबई में स्पॉट किया जहां उन्हें एक बार फिर पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लिया। इस वीडियो को मानव मंगलानी (Manav Manglani) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि वो पिंक लुक में नजर आ रही हैं और एक्सप्रेशन के साथ पैपराजी को हैलो कर रही हैं। उनका सिंपल अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है जिसे देख फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

एक्सप्रेशन ने जीता फैंस का दिल

कमेंट सेक्शन की बात करें तो कोई उनके एक्सप्रेशन की तारीफ कर रहा हैं तो कोई एक्ट्रेस की खूबसूरती देख उनपर प्यार लुटा रहा हैं। ऐसे हजारों फैंस है जो उनपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसा पहली बार नहीं है जब वो मुंबई आईं हो, रश्मिक को कई दफा मुंबई में देखा जा चुका है।

यहाँ पढ़िए लाइगर के फ्लॉप होने से विजय देवरकोंडा को तगड़ा झटका, लौटाएंगे इतने करोड़ रुपए 

इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका

रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो ‘पुष्पा-2’ में नजर आएंगी। एक्ट्रेस को लेकर ये भी खबर है कि वो जल्द ही अमिताभ बच्चन के साथ भी दिखाई देंगी। इसी के साथ वो रणबीर कपूर के साथ एनिमल में भी नजर आएंगी और इस फिल्म में दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। ये भी कहा जा रहा है कि रश्मिका ने एक बड़े बॉलीवुड डायरेक्टर की फिल्म भी साइन की है।

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

   Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 04, 2022 11:25 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.