Video: मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने हाल ही में अपना 67वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर उनको सिनेमा सितारों के साथ-साथ फैंस ने भी शुभकामनाएं दी। वहीं अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें में परिवार संग बर्थडे मनाते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया (Chiranjeevi Birthday Celebration Video) पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मेगा फैमिली एक साथ नजर आ रही हैं।
चिरंजीवी ने परिवार संग काटा केक
वीडियो में आप साफ देख सकते है, चिरंजीवी अपने परिवार के साथ केक काट रहे हैं। सभी उनको केक खिला रहे हैं। मेगास्टार की पत्नी, बेटे राम चरण और बहू उपासना के साथ-साथ पूरा परिवार नजर आ रहा हैं। मेगा फैमिली को देखकर फैंस में खुशी देखने को मिल रही हैं। हाल ही में चिरंजीवी के जन्मदिन पर उनके बेटे राम चरण ने एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।
View this post on Instagram
राम चरण ने पिता पर लुटाया प्यार
फोटो में पिता-पुत्र का जबरदस्त बॉन्ड देखने को मिला। एक तरफ जहां राम चरण (Ram Charan) व्हाइट लुक में स्मार्ट लगे तो दूसरी तरफ मेगास्टार का भी पावर देखने को मिला। दोनों ने मैचिंग व्हाइट लुक में नजर आए। इस फोटो को शेयर करते हुए पिता के लिए एक प्यार भरा कैप्शन लिखा था। राम चरण ने कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया के सबसे अच्छे पिताजी को !! जन्मदिन मुबारक !!’ इसी के साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया।
इस फिल्म में नजर आएंगे चिरंजीवी
आपको बता दें, पिता-पुत्र की इस जोड़ी को फैंस एक साथ देखकर खुश हो जाते हैं। दोनों की जोड़ी असल जिंदगी के साथ-साथ पर्दे पर धमाल मचाती हैं। वहीं चिरंजीवी काफी सारे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वो फिल्म ‘गॉडफादर’ (Godfather) में दिखाई देंगे जिसमें सलमान खान (Salman Khan) भी उनके साथ नजर आएंगे। वहीं फैंस उन्हें एक बार फिर पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।