TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Video: अल्लू अर्जुन पहुंचे मुंबई, पुष्पा स्टार का दिखा डैशिंग अंदाज

Allu Arjun Spotted: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज सिनेमा जगत के बड़े एक्टर्स में शुमार हैं जिनकी एक झलक का फैंस को इंतजार रहता है। अल्लू अर्जुन को आइकॉन स्टार भी कहा जाता है। अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है और वो पुष्पा के बाद एक बड़े एक्टर बनकर […]

Allu Arjun Spotted: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) आज सिनेमा जगत के बड़े एक्टर्स में शुमार हैं जिनकी एक झलक का फैंस को इंतजार रहता है। अल्लू अर्जुन को आइकॉन स्टार भी कहा जाता है। अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही है और वो पुष्पा के बाद एक बड़े एक्टर बनकर उभरे हैं। हालही में उनको मुंबई में स्पॉट किया गया जहां से उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। अल्लू अर्जुन (Allu Arun Mumbai Spotted Video) का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उनका अंदाज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं और उन्होंने दाढ़ी रखी हुई है। एक्टर का स्टाइल उनके पुष्पा लुक की याद दिला रहा है। वहीं वीडियो को देखकर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं साथ ही उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन अपने परिवार संग तनजानियां से छुट्टियां मनाकर आए जिसकी तस्वीरें अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस फोटो में अल्लू अर्जुन अपने दाढ़ी वाले लुक में नजर आए जिसे देखकर फैंस ने कयास लगाए कि उन्होंने ये लुक अपनी आने वाली फिल्म पुष्पा-2 के लिए रखा है।  अल्लू अर्जुन जल्द ही ‘पुष्पा-2’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'पुष्पा-2' का निर्देशन डायरेक्टर सुकुमार (Sukumar) कर रहे हैं जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी अहम रोल में दिखाई देंगें। इतना ही नहीं अल्लू अर्जुन के बॉलीवुड में भी डेब्यू करने की उम्मीद है और वो कुछ दिनों पहले मुंबई भी आए थे और अब एक बार फिर आए है। वहीं फैंस एक बार फिर उनको पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.