South Actress: पुलिस के मुताबिक, एक्ट्रेस बिंदु, मोहन राव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. लेकिन बिंदू का विनय नाम के लड़से भी प्रेम था और वो उससे शादी रचना चाहती थी. लेकिन मोहन राव दोनों के बीच में आ रहा था. ऐसे में दोनों ने मिलकर मोहन राव को मारने साजिश बनाई और हत्या कर डाली. पुलिस ने इस मामले में एक उर्मिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये मर्डर 18 फरवरी को हुआ था.
बॉयफ्रेंड संग मिलकर एक्ट्रेस ने लिव इन पार्टनर की ली जान
उर्मिला उर्फ बिंदु कन्नड़ भाषा की कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल कर चुकी हैं. वो ‘बजरंगी’, ‘पुलिस क्वार्टर्स’ और ‘कालभैरव’ जैसी कन्नड़ फिल्मों नजर आ चुकी हैं. पुलिस के मुताबिक, बिंदु और उसके प्रेमी विनय ने शादी करने का फैसला किया था. लेकिन मोहन राव उनकी अड़चन बन रहा था. ऐसे में प्रेमी और उर्मिला ने मिलकर हत्या की साजिश रची और घर में एक पार्टी रखी गई, जहां बिंदु और मोहन साथ रह रहे थे. इसी दौरान मोहन की हत्या कर दी गई.
---विज्ञापन---
पार्टी के बहाने की हत्या
द हिंदू की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक मोहन राव पहले से ही शादीशुदा थे. वो अपनी पत्नी से अलग होने के बाद बिंदु के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. दोनों एक अलग के किराए के मकान में रह रहे थे. पुलिस के मुताबिक, पार्टी में शराब पीने के बाद मोहन पर घर के अंदर ही हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई. इस पूरी साजिश में विनय ने अपने दोस्त धनुष की मदद से मोहन पर कई बार चाकू से वार किया. जब मोहन चिल्लाने लगे तो बिंदु ने उनके मुंह और नाक पर टेप बांध दी और हाथ-पैर भी बांध दिए.
---विज्ञापन---
12 दिन बाद मिली लाश
ये घटना 18 फरवरी को हुई थी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. करीब 12 दिन बाद पड़ोसियों को घर से बदबू आई, तो पुलिस को बुलाया गया. 28 फरवरी को घर से बदबू आने पर मकान मालिक नटराज ने पुलिस को सूचना दी. जांच के दौरान पुलिस को राव का शव सड़ी-गली हालत में मिला. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.