Krishna Ghattamaneni Death: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के पिता कृष्णा घट्टामेननी (Krishna Ghattamaneni) का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 14 नवंबर को कृष्णा को हार्ट अटैक आया था और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के बाद सुबह में कृष्णा घट्टामेननी का निधन हो गया है। इस खबर के बाद साउथ सिनेमा के कई सितारे में शोक में डूब गए हैं।
और पढ़िए –Pushpa-2: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन दिखेगी ‘पुष्पाराज’ की झलक
गम में डूबे सेलेब्स
महेश बाबू (Mahesh Babu) के पिता कृष्णा (Krishna) के निधन की खबर सुनकर इंडस्ट्री के तमाम कलाकार सोशल मीडिया पर दुख जाहिर कर रहे हैं। फिल्म कार्तिकेय के सुपरस्टार निखिल सिद्धार्थ ने कृष्णा घट्टामेननी के मौत पर शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा है- ‘यह दिल तोड़ने वाली खबर है. हमारे सुपरस्टार कृष्णा गरु नहीं रहे। लीजेंड हमें प्रेरणा देने वाले आपको हम सब बहुत याद कर रहे हैं। महेश बाबू दुख की इस घड़ी में भगवान आपको शक्ति प्रदान करे।’
This is Heart Breaking. Our SUPERSTAR KRISHNA Garu is no more.
Legend 🙏🏽 Icon and Inspiration for Generations …. We will all Miss You sir .
Praying for strength to the family @ManjulaOfficial , @urstrulyMahesh sir. May god be with you in this Testing time. pic.twitter.com/gm9OlQQYsL— Nikhil Siddhartha (@actor_Nikhil) November 15, 2022
दूसरी ओर टॉलीवुड (Tollywood) की मशहूर एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार ने ट्वीट कर लिखा है कि- ‘कृष्णा गुरु के निधन से गहरा दुख हुआ है। ऐसे व्यक्ति जिन्होंने सुपरस्टार कृष्णा के रूप में पहचान बनाई भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’ इसके अलावा आंध्र प्रदेश के राजनेता एन चंद्रबाबू नायडू ने भी महेश बाबू के पिता के देहांत पर शोक जताया है।
और पढ़िए –तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर काउंसिल का बड़ा फैसला, डबिंग फिल्मों की कमाई पर पड़ेगा असर, जानें मामला
Deeply saddened on the passing of #KrishnaGaru a man who made a great mark as a #SuperStarKrishna . May his soul #RIPKrishnaGaru . My condolences to @urstrulyMahesh and family in these trying times🙏🙏🙏 pic.twitter.com/SZKWLoaHYF
— Radikaa Sarathkumar (@realradikaa) November 15, 2022
A legend like no other, Krishna Garu taught us what the aura of “Superstar” truly means. My father was one of his biggest fans. No words to express the immense loss we all feel right now. My prayers are with @urstrulyMahesh sir, his entire family and fans 🙏.
— Allari Naresh (@allarinaresh) November 15, 2022
తెలుగు సినీ పరిశ్రమలో మంచి మనిషిగా, నిర్మాతల హీరోగా, నటశేఖరుడిగా, సూపర్స్టార్ గా పిలిపించుకున్న నటులు, మాజీ ఎంపీ కృష్ణ గారి మరణం దిగ్భ్రాంతికి గురిచేసింది. నటుడిగా, దర్శకుడిగా, తెలుగు సినిమాకు తొలి సాంకేతికతను అద్దిన సాహసనిర్మాతగా కృష్ణగారిని చెప్పుకుంటారు.(1/2) pic.twitter.com/Yl6oZuJTaT
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) November 15, 2022
RIP Krishna Garu🙏🏽🙏🏽🙏🏽🙏🏽 Cannot even begin to imagine how tough this year has been for the family 💔
— Rahul Ravindran (@23_rahulr) November 15, 2022
कुछ दिनों पहले ही मां ने कहा था अविदा
आपको बता दें, महेश बाबू (Mahesh Babu) के लिए ये साल बेहद दुखद रहा है। एक्टर ने 28 सितंबर को अपनी मां इंदिरा देवी को खो दिया। वहीं इसी साल 8 जनवरी 2022 को उनके भाई रमेश बाबू का भी निधन हो गया था। अब उनके पिता का चले जाने से उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फैंस महेश बाबू को स्ट्रॉन्ग बने रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
यहाँ पढ़िए – टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें