---विज्ञापन---

बेटे राम चरण ने पिता चिरंजीवी को किया बर्थडे विश, दिखी जबरदस्त ट्यूनिंग

Ram Charan Wish Chiranjeevi: मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर सिनेमा से लेकर फैंस तक सोशल मीडिया पर एक्टर को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं अब उनके बेटे राम चरण (Ram Charan) ने अपने अलग अंदाज में पिता चिरंजीवी को जन्मदिन विश किया है जिनकी […]

Ram Charan Wish Chiranjeevi: मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर सिनेमा से लेकर फैंस तक सोशल मीडिया पर एक्टर को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं अब उनके बेटे राम चरण (Ram Charan) ने अपने अलग अंदाज में पिता चिरंजीवी को जन्मदिन विश किया है जिनकी तस्वीर इस वक्त इंटरनेट पर छा गई है।

राम चरण ने पिता चिरंजीवी को किया विश

दरअसल, राम चरण ने पिता के साथ एक फोटो शेयर की है और खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। इस फोटो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें पिता-पुत्र का जबरदस्त बॉन्ड देखने को मिल रहा है। आप देख सकते हैं जहां एक तरफ राम चरण व्हाइट लुक में स्मार्ट लग रहे हैं तो दूसरी तरफ मेगास्टार का भी पावर देखने को मिल रहा है। दोनों ने मैचिंग व्हाइट लुक में नजर आ रहे हैं और गॉग्लस लग रखा है।

अभी पढ़ें फिल्म ‘जेलर’ से रजनीकांत का धांसू लुक आउट, फैंस में मची खलबली

अभी पढ़ेंराम चरण ने धूमधाम से मनाया पिता चिरंजीवी का जन्मदिन, देखें तस्वीरें

पिता-पुत्र का दिखा स्वैग

इस फोटो को शेयर करते हुए पिता के लिए एक प्यार भरा कैप्शन लिखा है। राम चरण ने कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया के सबसे अच्छे पिताजी को !! जन्मदिन मुबारक !!’ इसी के साथ उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया। इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और दोनों पर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। कमेंट सेक्शन की बात करें तो, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मेगास्टार विड मेगा पावर स्टार’। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लव यू बोथ’।

फैंस ने दोनों पर लुटाया प्यार

आपको बता दें, पिता-पुत्र की इस जोड़ी को फैंस एक साथ देखकर खुश हो जाते हैं। दोनों की जोड़ी असल जिंदगी के साथ-साथ पर्दे पर धमाल मचाती हैं। राम चरण और चिरंजीवी एक साथ पर्दे पर भी नजर आ चुके हैं जिनकी जोड़ी ने हमेशा तहलका मचाया है। हाल ही में चिरंजीवी की बर्थडे पार्टी का भी आयोजन किया गया जिसमें राम चरण के साथ कई करीबी दोस्त भी शामिल हुए।

यहाँ पढ़िए  टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 22, 2022 04:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.