Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Sneha Reddy Look: अल्लू अर्जुन की पत्नी खूबसूरती में कई एक्ट्रेसेस को देती हैं जबरदस्त टक्कर, तस्वीरें देख खो बैठेंगे होश

Sneha Reddy Look: साउथ सिनेमा के दमदार एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फैन फॉलोइंग काफी शानदार हैं। अल्लू अर्जुन ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। वहीं अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्टर की पत्नी बेहद […]

Sneha Reddy
Sneha Reddy

Sneha Reddy Look: साउथ सिनेमा के दमदार एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फैन फॉलोइंग काफी शानदार हैं। अल्लू अर्जुन ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। वहीं अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्टर की पत्नी बेहद खूबसूरत हैं जिनके चर्चे इस वक्त दूर-दूर तक हैं। वहीं अब स्नेहा रेड्डी की कुछ फोटोज सामने आई हैं जिसे देख इंटरनेट का तापमान बढ़ गया है।

गाउन में ढाया कहर

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया हैं। इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि वो गाउन में नजर आ रही हैं। इस लुक में कहर बरपाती हुई नजर आ रही हैं। स्नेहा रेड्डी ने बालों को खुला रखा हैं और कानों में इयररिंग्स पहने हैं। इसी के साथ उन्होंने ड्रेस के साथ मैचिंग हील्स पहनी हैं और वो कैमरे के सामने कातिल अदाओं के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं जिससे नजरें हटाना मुश्किल है।

साड़ी में लगीं खूबसूरत

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) सिनेमा जगत की कई बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। आप देख सकते हैं कि वो साड़ी में नजर आ रही हैं और उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज पहना है और साड़ी के साथ हैवी जूलरी भी पहनी है। इंडियन लुक में वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। इन फोटोज को देखकर फैंस की दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं और वो स्नेहा रेड्डी के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हैं जब उनकी फोटोज छा रही हो, वो जब भी कोई पुरानी या नहीं फोटो शेयर करती हैं, फैंस उनपर फिदा हो जाते हैं।

सोशल मीडिया का बज हाई

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की पत्नी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) इंडियन हो या फिर वेस्टर्न ड्रेस, हर लुक में कमाल की लगती हैं और उनका हर लुक सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड करने लगता है जिसे फैंस फॉलो भी करते हैं। आपको बता दें, स्नेहा रेड्डी एक बिजनेसवुमन हैं और उनकी फैन फॉलोइंग अल्लू अर्जुन से कम नहीं हैं। स्नेहा रेड्डी का नाम और उनकी सुंदरता के चर्चे हर तरफ हैं।

First published on: Nov 20, 2022 02:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.