Ranveer Singh Video: 10वें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (एसआईआईएमए) बेंगलुरु में 10-11 सितंबर तक जारी रहने वाला है। वहीं बीती रात यानी 10 सितंबर को कुछ विनर्स की अनाउंसमेंट की गई। अब इस अवॉर्ड शो से बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो (Ranveer Singh Viral Video) इंटरनेट जगत में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्टेज पर चढ़ अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का सिग्नेचर स्टेप री-क्रिएट करते नजर आ रहे हैं।
यहाँ पढ़िए – एक्टिंग के लिए प्राची देसाई ने छोड़ी पढ़ाई, ऐसे मिली बॉलीवुड में एंट्री
रणवीर सिंह ने री-क्रिएट किया पुष्पा का सिग्नेचर स्टेप
वायरल वीडियो में रणवीर सिंह व्हाइट कलर के सूट-बूट में स्टेज पर खड़े देखे जा रहे हैं। इस दौरान वो ‘पुष्पा’ का फेमस डायलॉग ‘पुष्पा-झुकेगा नहीं’ को तमिल में बोलते नजर आ रहे हैं। साथ ही सिग्नेचर स्टेप कर हर किसी का दिल जीत लेते हैं। इतना ही नहीं वीडियो में फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का भी रिएक्शन देखने को मिला है। रणवीर को सीन री-क्रिएट करता देख ब्लैक सूट-बूट में कुर्सी पर बैठे अल्लू अर्जुन बड़ी सी स्माइल देते हैं।
वीडियो पर फैंस ने बरसाया प्यार
रणवीर सिंह का ये वीडियो (Ranveer Singh Video) सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। साथ ही लोग इसे लाइक कर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’ये आदमी है या ग्लूकोज की बोतल।’ दूसरे ने लिखा,’भाई…अल्लू अर्जुन फायर है।’ वहीं, बाकी फैंस भी वीडियो पर हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप कर प्यार बरसाते देखे गए हैं।
यहाँ पढ़िए – एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं सारा अली खान, सादगी ने जीता फैंस का दिल
वहीं ‘सीमा अवॉर्ड 2022’ (SIIMA Awards 2022) की बात करें तो इसमें कुछ विजेताओं की घोषणा हो चुकी है। आइए लिस्ट पर नजर डालते हैं-
- फिल्म पुष्पा – द राइज के लिए जगदीश प्रताप बंडारी को सहायक भूमिका पुरस्कार (तेलुगु) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
2. फिल्म क्रैक में दर्शकों को लुभाने के बाद वरलक्ष्मी सरथकुमार को सहायक भूमिका पुरस्कार (तेलुगु) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
3. फिल्म क्रैक में दर्शकों को लुभाने के बाद सहायक भूमिका पुरस्कार (तेलुगु) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री।
4. अभिनेता प्रमोद ने रत्नन प्रपंच में अपनी यादगार भूमिका के लिए सहायक भूमिका (कन्नड़) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है।
5. श्रीलीला ने मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर (फीमेल) का अवॉर्ड जीता है।
6. राम मिरियाला ने जाठी रत्नालू फिल्म में चिट्टी गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक – पुरुष (तेलुगु) का पुरस्कार जीता।
7. फिल्म निन्ना सनिहके के गीत नी परिचय ने वासुकी वैभव को प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ गीतकार (कन्नड़) पुरस्कार जीता।
8. फिल्म रॉबर्ट के लिए सुधाकर राज ने सर्वश्रेष्ठ छायाकार (कन्नड़) का पुरस्कार जीता है।
10. बुची बाबू सना ने उप्पेना के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार (तेलुगु) जीता।
11. तेजा सज्जा ने मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर (पुरुष) का पुरस्कार जीता।
12. विजय देवरकोंडा को यूथ आइकन साउथ (पुरुष) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
13. रॉबर्ट के लिए अर्जुन ज्ञान ने सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (कन्नड़) का पुरस्कार जीता है।
14. गरुड़ गमना वृषभ वाहन के इस अविस्मरणीय गीत के लिए चैत्र आचार ने सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका – महिला (कन्नड़) का पुरस्कार जीता।
15. सी राम प्रसाद ने फिल्म अखंड के लिए सर्वश्रेष्ठ छायाकार (तेलुगु) का पुरस्कार जीता।
16. चंद्र बोस ने पुष्पा – द राइज से श्रीवल्ली के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार (तेलुगु) का पुरस्कार जीता है।
यहाँ पढ़िए – टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें