TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

RIP: मशहूर सिंगर बंबा बाक्या का निधन,सिनेमा जगत में शोक की लहर

RIP Bamba Bakya:  सिनेमा जगत में काफी समय से ऐसी खबरे सामने आ रही है जिसे सुनकर हर किसी को झटका लग रहा है। वहीं अब खबर आई है कि, बंबा बाक्या ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है। बता दें बंबा बाक्या लंबे समय से […]

RIP Bamba Bakya:  सिनेमा जगत में काफी समय से ऐसी खबरे सामने आ रही है जिसे सुनकर हर किसी को झटका लग रहा है। वहीं अब खबर आई है कि, बंबा बाक्या ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है। बता दें बंबा बाक्या लंबे समय से बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे, उनको बेचैनी हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वो नहीं बच सके।

बंबा बाक्या का निधन

बंबा को कल रात चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वो नहीं बच सके। बंबा के अचानक चले जाने से सिनेमा जगत को बड़ा झटका लगा है। बता दें,  बंबा की आवाज का जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता था। उन्होंने सिनेमा में कई फिल्मों में अपनी आवाज दी। वो एक मशहूर सिंगर थे और उनके गाने लोगों का दिल छू लेते थे। बंबा न 'सरकार' से 'सिमटांगरन', रजनीकांत की '2.0' से 'पुलिनंगल' और 'बिगिल' से 'कलामे कलामे' जैसे बेहतरीन गाने गाए।

सिनेमा जगत में शोक की लहर 

बंबा का गाना 'राती' भी काफी फेमस हुआ था जिसे लोग आज भी सुनते हैं। उनके निधन पर सिनेमा जगत के कई श्रद्धांजलि अर्पित की हैं। वहीं ए.आर. रहमान की बेटी ने भी शोक व्यक्त किया और दुख जताया। उन्होंने लिखा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आप नहीं रहे। उन्होंने बाक्या को अद्भुत व्यक्ति और संगीतकार बताते हुए शोक व्यक्त किया है।

शांतनु भाग्यराज ने दी श्रद्धांजलि 

इसी के साथ एक्टर शांतनु भाग्यराज ने भी बंबा बक्या के अचानक दुनिया को अलविदा कहने पर दुख जताया। शांतनु भाग्यराज ने ट्वीट कर लिखा कि उनकी आवाज से प्यार था। बहुत जल्दी चले गए। रेस्ट इन पीस। तमाम सितारे उनके चले जाने पर दुख व्यक्त कर रहे हैं। वहीं वो आज इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.