TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

RIP Murali Mohapatra: उड़िया सिंगर मुरली महापात्रा का निधन, सीएम नवीन पटनायक ने जताया दुख

RIP Murali Mohapatra: उड़िया सिंगर मुरली महापात्रा (Murali Mohapatra) का निधन हो गया। इस खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है। वहीं सिनेमा जगत के कई सितारे उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वो लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे तभी उनको अचानक हॉर्ट अटैक आ गया। कहा जा रहा है कि […]

Murali Mohapatra
RIP Murali Mohapatra: उड़िया सिंगर मुरली महापात्रा (Murali Mohapatra) का निधन हो गया। इस खबर से फैंस को बड़ा झटका लगा है। वहीं सिनेमा जगत के कई सितारे उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वो लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे तभी उनको अचानक हॉर्ट अटैक आ गया। कहा जा रहा है कि लाइव परफॉर्मेंस के दौरान वो कुर्सी पर बैठे थे और अचानक गिर गए और इसी दौरान उनका निधन हो गया। यहाँ पढ़िए - RRR Oscar Awards: 'आरआरआर' को मिले इतने ऑस्कर, आलिया भट्ट समेत इन स्टार्स को मिला ये अवॉर्ड, देखें लिस्ट

नहीं रहे सिंगर मुरली महापात्रा 

मुरली महापात्रा (Murali Mohapatra) को लेकर जानकारी मिल रही है कि वो दुर्गा पूजा के लिए कोरापुट जिले के जेपोर कस्बे के राजनगर गए थे जहां उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ये भी खबर है कि उन्होंने वहां सिर्फ एक-दो गाने गए जिसके बाद वो अचानक कुर्सी से गिर गए और कॉन्सर्ट को बीच में ही रोक दिया गया। इसके बाद उनको तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नवीन पटनायक ने जताया दुख

मुरली महापात्रा (Murali Mohapatra) के निधन पर ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने भी दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा कि, ‘वो गायत मुरली के निधन से बेहद दुखी हैं। उनकी सुरीली आवाज हमेशा श्रोताओं के दिल में गूंजती रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति। इस ट्वीट पर फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। यहाँ पढ़िए - Adipurush: आदिपुरुष के 'राम' ने दशहरे पर किया रावण दहन, प्रभास ने चलाया धनुष-बाण

विभूति महापात्रा का बड़ा बयान

मुरली महापात्रा (Murali Mohapatra) के निधन पर उनके भाई विभूति महापात्रा ने भी एक बयान दिया है। इस बयान में विभूति महापात्रा ने बताया कि, वो लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थे और काफी लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था लेकिन ये नहीं पता था कि वो ऐसे अचानक छोड़कर चले जाएंगे। आपको बता दें, मुरली महापात्रा  59 साल के थे। वहीं आज वो इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा रहेंगी। यहाँ पढ़िए - टॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें     

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.